{"_id":"62493121c27afd4ae271af2e","slug":"bhagwant-mann-government-issued-transfer-and-posting-orders-of-dcs-of-10-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक फेरबदल: पंजाब सरकार ने देर रात बदले 10 जिलों के डीसी, पांच महिला अधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला बाद में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक फेरबदल: पंजाब सरकार ने देर रात बदले 10 जिलों के डीसी, पांच महिला अधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला बाद में
Sun, 03 Apr 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:01 AM IST
सार
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमृतसर रूही दूग्ग को फरीदकोट में डीसी, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला प्रीति यादव को रोपड़ में डीसी और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) एसएएस नगर हिमांशु अग्रवाल को फाजिल्का का डीसी लगाया गया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 10 जिलों के डीसी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत अमृतसर के डीसी गुरप्रीत सिंह खैरा को बदलकर श्री मुक्तसर साहिब का डीसी लगाया गया है, जबकि पटियाला के डीसी संदीप हंस को बदलकर होशियारपुर, पठानकोट के डीसी संयम अग्रवाल को बदलकर मालेरकोटला का डीसी लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब के डीसी हरप्रीत सिंह सूडान को अमृतसर, फरीदकोट के डीसी हरबीर सिंह को बदलकर पठानकोट, स्पेशल सेक्रेटरी जनरल प्रशासन अमित तलवार को बदलकर एसएएस नगर का डीसी नियुक्त किया गया है। एडिशनल सेक्रेटरी कोऑर्डिनेशन साक्षी साहनी को पटियाला में डीसी तैनात किया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमृतसर रूही दूग्ग को फरीदकोट में डीसी, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला प्रीति यादव को रोपड़ में डीसी और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) एसएएस नगर हिमांशु अग्रवाल को फाजिल्का का डीसी लगाया गया है। इनके अलावा आईएएस अधिकारी सोनाली गिरी, ईशा, बबीता, माधवी कटारिया और अपनीत रियात की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन