फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the New Year Panchkula will receive two gifts

नए साल से पहले पंचकूला को मिलेंगे दो तोहफे

Sat, 14 Nov 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 14 Nov 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
Before the New Year Panchkula will receive two gifts

नए साल के पहले पंचकूला के निवासियों को दो नए तोहफे मिलने वाले हैं। इसमें से एक है एग्रोमाल और दूसरा है स्टेट लीगल सर्विसेज अथारिटी की नई बिल्डिंग।

विज्ञापन

स्टेट लीगल अथॉरिटी की बिल्डिंग का उद्घाटन 21 नवंबर को होगा और एग्रोमाल का उद्घाटन दिसंबर के पहले सप्ताह में।

एग्रोमाल करेगा कमाल
ट्राइसिटी का पहला एग्रोमाल तैयार है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ओपनिंग होगी।  यहां फ्रेश और अच्छी क्वालिटी के फल और सब्जियां मिल सकेंगी। एग्रीकल्चर से जुड़ा हर सामान यहां मिलेगा। इसके साथ ही यहां मल्टी  स्टोर की सुविधा होगी। मार्केट बोर्ड के सचिव सतपाल शर्मा ने कहा कि  एग्रो मॉल का काम पूरा हो गया है। एग्रोमॉलकी नींव साल 2008 में रखी गई थी। मॉल की ओपनिंग पहले अगस्त 2015 में की जानी थी।
विज्ञापन


माल में होगा यह
ग्राउंड फ्लोर का एरिया 34000 स्कवायर फीट
बेसमेंट में दो फ्लोर पार्किंग (एक फ्लोर पर 125 गड़ियां)
माल में दुकानें 90
फर्स्ट और सेकंड फ्लोर में कुल एरिया 36000 स्कवायर फीट जिसे शॉपिंग इंडस्ट्री को किराए पर देंगे
फोर्थ फ्लोर ऑफिस के लिए है, कुल 46 शो रूम  हैं,
मार्केटिंग बोर्ड का ऑफिस फोर्थ फ्लोर पर
सिक्योरिटी है यह
सिक्योरिटी के लिए 70 सीसीटीवी कैमरे
टेरेस पर दो पीटीजेड कैमरे

यह होगा लाभ
एग्रोमाल में प्रोडक्ट मार्केट रेट से कम दामों पर मिलेंगे। किसान सीधे अपना निवेश कर सकेंगे।

एसएलए आएगी पंचकूला
हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का दफ्तर इसी माह चंडीगढ़ से पंचकूला शिफ्ट हो जाएगा। अभी हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का कार्यालय चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अथॉरिटी का नया कार्यालय पंचकूला सेक्टर-14 में बनाया गया है। जिसका उद्घाटन 21 नवंबर को किया जाएगा। इस बिल्डिंग का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे। पंचकूला में बनाई गई इस बिल्डिंग में हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के पदाधिकारी बैठेंगे। एक बेसमेंट के साथ यहां पर चार फ्लोर हैं।

इसमें बेसमेंट, ग्राउंड, फर्स्ट, सेकेंड फ्लोर शामिल हैं। जिसमें दो ट्रेनिंग सेंटर और दो कांफ्रेंस हाल हैं। ट्रेनिंग सेंटर में सौ लोगों की क्षमता है और कांफ्रेंस हाल भी सौ लोगों की क्षमता वाला है। इस बिल्डिंग को करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस बिल्डिंग का कुल एरिया 2408 स्क्वैयर फीट है। इस बिल्डिंग में रेन हारवेस्टिंग सिस्टम और सोलर सिस्टम लगाया गया है। जिससे ऊर्जा की बचत की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed