{"_id":"8bcb6316311a9035b217d060c88ac86e","slug":"be-aware-of-taking-money-from-sbi-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI के एटीएम से निकला 5 सौ का फटा नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI के एटीएम से निकला 5 सौ का फटा नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका मिल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम से एक पांच सौ का फटा हुआ नोट निकला है। नोट के एक ओर सफेद कागज टेप की सहायता से चिपकाया गया है। जिस टेप से नोट के दूसरे हिस्से की ओर कागज चिपकाया गया है वह टेप स्टेट बैंक आफ इंडिया का है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए टिपरा निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह बुधवार को एटीएम से चार हजार रुपया निकालने गए थे। जब एटीएम से कैश निकला तो पांच सौ का नोट एक साइड से फटा निकला। नोट के साइड को सफेद कागज लगा हुआ था। टेप पर स्टेट बैंक लिखा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले भी एक व्यक्ति ने इस तरह की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि जब इस बाबत बैंक को जानकारी दी तो बैंक कर्मियों ने पल्ला झाड़ लिया। उधर इस बारे में जब चैनल मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पैसे एजेंसी डालती है उन्हे हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन