{"_id":"5a338d894f1c1ba7678c1a7c","slug":"bathinda-police-encounter-with-gangsters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बठिंडा में पुलिस और 5 गैंगस्टर्स में मुठभेड़, दो गैंगस्टरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बठिंडा में पुलिस और 5 गैंगस्टर्स में मुठभेड़, दो गैंगस्टरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में पुलिस और गैंगस्टर्स में मुठभेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बठिंडा में आज पुलिस और पांच गैंगस्टरों की मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई, जबकि तीन पकड़े गए।
बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी थे। बठिंडा के आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि मुठभेड़ नजदीकी गांव गुलाबगढ़ में हुई। गैंगस्टरों ने आदेश मेडिकल कॉलेज के पास से एक फॉर्च्यूनर कार छीन ली। वे लिंक रोड से होते हुए मानसा की तरफ जा रहे थे।
सीआईए को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने गैंगस्टरों का पीछा किया। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे रुके नहीं। गुलाबगढ़ पहुंचकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो गैंगस्टर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी तीन गैंगस्टरों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतकों की पहचान प्रदीप और मनप्रीत मन्ना के रूप में हुई है। वहीं तीसरे गैंगस्टर अमृतपाल को पुलिस कस्टडी से दो दिन पहले ही छुड़वाया गया था।