फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Barala discussed for Rajya Sabha candidate, Politics News

Chandigarh News: राज्यसभा प्रत्याशी के लिए बराला की चर्चा, धनखड़ भी दौड़ में

Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Barala discussed for Rajya Sabha candidate, Politics News
राज्यसभा प्रत्याशी के लिए बराला की चर्चा, धनखड़ भी दौड़ में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में उपक्रमों के चेयरमैन सुभाष बराला के नाम की चर्चा जोरों है। बराला का नाम खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि बराला सीएम के विश्वनीय हैं और शुरू से ही उनकी पसंद रहे हैं।
हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इसके लिए लाॅबिंग कर रहे हैं। धनखड़ लगातार केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क साध रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बैठक कर चुके हैं। पार्टी नेतृत्व की ओर से मनोहर लाल को फ्री हैंड दिया हुआ है। इसलिए ओमप्रकाश धनखड़ के स्थान पर मनोहर लाल की पसंद कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाईकमान मनोहर की पसंद पर ही मुहर लगाएगी।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम की भी चर्चा की जा रही है। हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसलिए हरियाणा से उनको राज्यसभा भेजने को लेकर भी मंथन चल रहा है। गौरतलब है कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed