फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bar association of state will suspends work

हरियाणाः पूरे प्रदेश में आज बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड, सोनीपत में क्रमिक अनशन जारी

Fri, 06 Dec 2019 09:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Bar association of state will suspends work
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनीपत जिला बार एसोसिएशन में लगातार 18 दिन से वर्क सस्पेंड और अब क्रमिक अनशन चल रहा है। इस आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को प्रदेशभर की बार एसोसिएशन वर्क सस्पेंड रखेंगे। वकील एसपी का तबादला करने, दीवार को गिराए जाने और बिजली निगम की तरफ से जारी नोटिसों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अब मामले में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने 6 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय वर्क सस्पेंड का आह्वान करने वाले ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन के चेयरमैन और गुरुग्राम बार एसोसिएशन के प्रधान मीर सिंह का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। मीर सिंह ने दो दिन पहले ही प्रदेशभर की बार एसोसिएशन से हड़ताल का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


मीर सिंह को हाल ही में सोनीपत में ही आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश का चेयरमैन बनाया गया था। वहीं, क्रमिक अनशन के चौथे दिन सोनीपत बार प्रमुख अनूप दहिया के नेतृत्व में करीब 15 सदस्य सेशन जज से मिले, लेकिन उनसे मुलाकात के बाद भी अनशन खत्म नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिनों से जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर रखा है। साथ ही चार दिन से क्रमिक अनशन भी जारी है। चौथे दिन धर्मराज कोच, सोनू भारद्वाज, संदीप दलाल, मनोज शर्मा और राकेश दहिया ने क्रमिक अनशन किया। वकीलों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों की मांग है कि एसपी प्रतीक्षा गोदारा का तबादला किया जाए। 

बार रूम में बनाई गई दीवार को हटाया जाए और बिजली निगम द्वारा वकीलों को भेजे गए नोटिस वापस लिए जाएं। गुरुवार को मामले को लेकर कुछ प्रतिनिधि प्रधान अनूप दहिया के नेतृत्व में जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मिलने के लिए गए, लेकिन उसके बाद भी अनशन समाप्त नहीं हो सका। वकीलों ने फिलहाल आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। वहीं, ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन के चेयरमैन मीर सिंह पर बार काउंसिल ने कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया, जिससे अब वे गुरुग्राम बार में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।

लाइसेंस सस्पेंड करने का किया विरोध
गुरुवार को अदालत परिसर में धरने पर बैठे वकीलों ने एकमत से मीर सिंह का लाइसेंस सस्पेंड करने का विरोध किया। वकीलों ने कहा कि वे इस तरह के दमन से डरने वाले नहीं हैं और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि वे अब विरोध प्रदर्शन के साथ दूसरे संगठनों से समर्थन भी जुटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed