फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on issuing new licenses for pesticides in Punjab

पंजाब सरकार का फैसला: प्रदेश में कीटनाशकों के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर लगी पाबंदी

Thu, 27 Oct 2022 10:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 10:14 PM IST
सार

संयुक्त निदेशक कृषि (पौधे संरक्षण) राज कुमार ने कहा कि राज्य के पास पहले से ही बहुत अधिक लाइसेंस हैं, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। गौर हो कि पंजाब में वर्तमान में कीटनाशकों के लगभग 12,000 लाइसेंस हैं।

विज्ञापन
Ban on issuing new licenses for pesticides in Punjab
Pesticide - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने सूबे में कीटनाशकों और उर्वरकों के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लाइसेंस लेने के इच्छुक कारोबारी इस नए फैसले से परेशान हैं। आप सरकार राज्य में नकली और घटिया कृषि उत्पादों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए नए कदम उठा रही है। साथ ही घातक कीटनाशकों से फसलें दूषित होने पर लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इसको देखते हुए सभी कृषि अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों के लिए कोई नया लाइसेंस जारी न किया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर कोई जरूरी स्थिति है तो नए लाइसेंस के लिए प्रधान कार्यालय से मंजूरी लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक कृषि (पौधे संरक्षण) राज कुमार ने कहा कि राज्य के पास पहले से ही बहुत अधिक लाइसेंस हैं, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। गौर हो कि पंजाब में वर्तमान में कीटनाशकों के लगभग 12,000 लाइसेंस हैं। इसके अलावा 375 राज्य स्तरीय एजेंसियों के पास भी कीटनाशकों की खरीद फरोख्त के लाइसेंस मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed