फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balwant Singh Rajoana started hunger strike in Patiala jail

Patiala News: बलवंत सिंह राजोआना ने पटियाला जेल में शुरू की भूख हड़ताल, मिलने पहुंची बहन

Tue, 05 Dec 2023 04:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 04:09 PM IST
सार

बलवंत सिंह राजोआना ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की याचिका को एसजीपीसी से वापस लेने को कहा था। यह भी कहा था कि अगर याचिका वापस नहीं ली गई तो पांच दिसंबर से भूख हड़ताल करेगा। राजाओना ने अपने एलान के मुताबिक मंगलवार सुबह से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Balwant Singh Rajoana started hunger strike in Patiala jail
बलवंत सिंह राजोआना। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जेल स्टाफ ने नाश्ता व चाय दिया। मगर राजोआना ने लेने से इंकार कर दिया। हालांकि जेल अधिकारियों के अनुसार उन्होंने राजोआना से नाश्ता करने की अपील की लेकिन वह भूख हड़ताल न तोड़ने पर अड़े हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बलवंत सिंह राजोआना ने एसजीपीसी से राष्ट्रपति के पास दायर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग वाली याचिका वापस लेने को कहा था। याचिका वापस न लेने पर राजोआना ने हड़ताल शुरू की। दोपहर करीब 12 बजे रोजाआना की बहन कमलदीप कौर उनसे मुलाकात करने जेल भी पहुंची। कमलदीप कौर ने कहा कि राजोआना की भूख हड़ताल एसजीपीसी की ओर से दाखिल याचिका को वापस लेने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


कमलदीप कौर ने कहा कि राजोआना ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को खुद इस मामले की अगुवाई करने की अपील की है। कमलदीप कौर ने सभी सिख नेताओं व जत्थेबंदियों से अपील की है कि इस मसले पर एकजुट होकर जल्द से जल्द राजोआना के हक में फैसला लें। उन्होंने माना कि फांसी की सजा माफी की दया याचिका पर फैसला न होने से राजोआना नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर एसजीपीसी ने राजोआना की फांसी की सजा माफ कर इसे उम्रकैद में बदलने के लिए 25 मार्च 2012 को एक दया याचिका राष्ट्रपति के पास दायर की गई थी। 12 साल बीत जाने के बावजूद आज तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

जेल से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को तीन बार लिखी चिट्ठी

बीते दिनों राजोआना ने जेल से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को तीन बार चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए एसजीपीसी की ओर से दायर याचिका को वापस लेने की अपील की थी। राजोआना ने पहली चिट्ठी सात नवंबर, दूसरी 14 नवंबर व तीसरी 28 नवंबर को लिखी थी। अपील वापस न होने की सूरत में पांच दिसंबर से जेल में भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने जेल में पहुंचकर राजोआना से मुलाकात की थी और हड़ताल पर न जाने की अपील की थी।

सोमवार को अकाली दल का शिष्टमंडल भी राजोआना से मुलाकात करने पटियाला जेल पहुंचा था। इस शिष्टमंडल में वरिष्ठ अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया व विरसा सिंह वल्टोहा शामिल थे लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अकाली नेताओं को जेल के मेन गेट पर रोक लिया था। इन्हें मुलाकात करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed