फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   badal said, punjab not a happy state, need package

पंजाब खुशहाल नहीं, केंद्र से पैकेज की जरूरत: बादल

Thu, 04 Jun 2015 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Thu, 04 Jun 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
badal said, punjab not a happy state, need package

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब समृद्ध व खुशहाल राज्य नहीं है। बादल ने कहा कि राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज की सख्त जरूरत है। वे बुधवार को कपूरथला के कस्बा बेगोवाल में संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों के सालाना बरसी समारोह में शिरकत करने यहां आए थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने माना कि पंजाब को केंद्र सरकार की नजर-ए-इनायत की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने राज्य के ढांचागत विकास के लिए केंद्र सरकार से न्यायिक तरीके से विशेष आर्थिक पैकेज के आवंटन की बात कही है। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने हफ्ते भर पहले चंडीगढ़ में सीआईआई की ओर से आयोजित संवाद समारोह में कहा था कि पंजाब खुशहाल राज्य है।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल पर संतुष्टि जताते हुए सीएम ने उनके कार्यों को विकास की दृष्टि से परिपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक साल में देश की जनता की उम्मीदों को पूरा करना संभव नहीं है। बेहतरीन शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे देश विकास की दौड़ में देश सबसे आगे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब को केंद्र सरकार से एम्स, आईआईएम, पोस्ट ग्रेजुएट हार्टीकल्चर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, अमृतसर में हेरिटेज सिटी डेवलेपमेंट योजना के अलावा अन्य कई प्रोजेक्ट मिले हैं। सीएम ने बीते दिनों माडर्न जेल कपूरथला में नाबालिग की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस केस की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि नाबालिग कैदी नफासत हुसैन को बाल सुधार गृह भेजने के बजाय जेल में भेजने के मामले में अगर पुलिस व जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जेल के अंदर खुदकुशी करने वाले तरुण कुमार और रवि कुमार के मामले की भी जांच कराई जाएगी।


मंगलवार की देर रात कपूरथला के जलौखाना चौक में नशे में धुत अतिरिक्त थाना प्रभारी सिटी की ओर से लड़की से छेड़छाड़ की घटना की निंदा करते हुए सीएम ने इस मामले की जांच कराने की बात कही। उनके साथ विधायक भुलत्थ बीबी जागीर कौर, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत मक्कड़ भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed