बुरी खबर: वेरका ने दही-पनीर के रेट बढ़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को अब दही और पनीर का स्वाद लेने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करने पड़ेगी। वेरका ने एक बार फिर दही और पनीर के दाम बढ़ा दिए हैं। दही के रेट में जहां तीन रुपये की वृद्धि की गई है।
वहीं, पनीर के रेट में सीधे दस रुपये बढ़ाए गए हैं। इस संबंध में सभी एजेंसियों को सकुर्लर जारी कर दिया है। नए रेट रविवार से लागू हो जाएंगे। वेरका से मिली जानकारी के मुताबिक गर्मी शुरू होने के साथ दूध की सप्लाई कम हो गई है। जबकि मांग अधिक है। दूध उत्पादकों को चारा एवं अन्य सामान भी मंहगा मिल रहा है।
इस कारण किसान काफी समय से दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। किसान इस बारे में वेरका को मांग पत्र दे चुके हैं। इसके बाद अधिकारियों की मीटिंग में दोनों चीजों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
तीन महीने में दोबारा बढ़े रेट
जानकारों की मानें तो वेरका द्वारा करीब तीन महीने में दोबारा दोनों चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं। वेरका सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में दूध के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। फेज-4 निवासी दीपा चौधरी ने बताया कि वेरका को आम लोगों का ध्यान रखना चाहिए। हर तीन महीने बाद दाम बढ़ाना ठीक नहीं है। इससे आम आदमी का बजट खराब हो जाएगा।
ऐसे बढ़े हैं दूध-दही के रेट
दहीं.................पहले............अब
100 ग्राम............8 रुपये............10 रुपये
200 ग्राम............12 रुपये............15 रुपये
400 ग्राम............22 रुपये............25 रुपये
----------------
पनीर............ पहले............नए रेट
200 ग्राम............50............60 रुपये
500 ग्राम............120 ............150 रुपये