फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bad Condition Because of Bad Traffic System

बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था से यहां के हाल बेहाल

Tue, 28 Jan 2014 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 28 Jan 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Bad Condition Because of Bad Traffic System
शहर के प्रमुख चौराहों और गोल चक्कर के पास ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पहल नहीं की जा रही है। पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी में वाहन चालक लगातार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। चंडीगढ़ पार करते ही वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।

24 जनवरी को अमरटैक्स चौराहे पर ऑडी की चपेट में एक साइकिल सवार जख्मी हो गया था, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बीते दिन अमरटेक्स जाने वाली सड़क पर दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन


पंचकूला में फिलहाल 15-16 लाइट प्वाइंट्स हैं, जिसमें नौ की देखरेख हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर रहा है, जबकि शेष नगर निगम के हवाले हैं।

पंचकूला में अभी भी कई ऐसे चौराहे, गोल चक्कर और कट हैं, जहां लाइट प्वाइंट और ब्लिंकर्स की जरूरत है। लेकिन, अभी तक इन जगहों पर न तो बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कोई कदम उठाया गया और न ही ही ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जगहों पर पुलिस कर्मी वाहनों को रोककर चालान करते हैं, लेकिन गोल चक्कर और चौराहे के इर्द गिर्द नहीं होने की वजह से हादसों का खतरा बरकरार है।

60 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव
नगर निगम की ओर से शहर के अलग अलग हिस्सों में वाहनों चालकों की अनदेखी और अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सड़कों के इर्द गिर्द 60 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है।

इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। हुडा की ओर से भी मार्केटों में इतने ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है, जिसके लिए सर्वे का काम किया जा रहा है।

सीसीटीवी से होंगे कई फायदे
किसी भी दुर्घटना के बाद अगर वाहन चालक फरार हो जाता है तो नंबर के आधार पर उनकी पहचान की जा सकती है। इसके अलावा भी अगर हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के घर दिल्ली की तरह चालान भेजने का भी प्रावधान किया जा सकता है।

लुटेरों का भी नहीं मिला सुराग
पिंजौर-सिसवा रोड पर कैश वैन में हुई 1.68 करोड़ की लूट के आरोपियों की भी पहचान इसलिए नहीं हो सकी, क्योंकि आसपास कई किलोमीटर के दायरे में कोई भी सीसीटीवी कैमरा या ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं थी।


ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए चालान किए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अश्विन शैणवी, डीसीपी


ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए लाइट प्वाइंट्स के साथ साथ 60 सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की योजना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर किए जाएंगे, अगले कुछ महीनों में इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।
ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed