फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   baba ramdev, bharat mata ki jai, ramdev statement, ramdev news, rohtak news, haryana, rohtak

रामदेव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, SP को जांच के आदेश

Fri, 08 Apr 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Fri, 08 Apr 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev, bharat mata ki jai, ramdev statement, ramdev news, rohtak news, haryana, rohtak
रामदेव - फोटो : getty
सद्भावना सम्मेलन के दौरान सिर कलम करने वाला बयान देने पर बाबा रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर रोहतक कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एसपी को मामले की जांच के आदेश दिए और 30 अप्रैल तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सद्भावना सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने के मामले में स्वामी रामदेव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर एसपी ऑफिस में शिकायत देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा अब कोर्ट पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


बतरा ने एसीजेएम अश्विनी कुमार की कोर्ट में स्वामी रामदेव पर केस दर्ज करने की याचिका दायर की। याचिका को स्वीकार कर लिया गया और शुक्रवार को इस पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने शुक्रवार को ही पूर्व मंत्री को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है, उसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में 3 अप्रैल को नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मलेन रखा गया था। बतरा का आरोप है कि सम्मेलन में मंच से रामदेव ने भड़काऊ भाषण दिया। उन्होंने मंच से कहा है कि अगर देश में कानून नहीं होता तो भारत माता की जय नहीं बोलने वाले एक नहीं, बल्कि लाखों के सिर काट देते।


इस बयान पर पूर्व मंत्री व अन्य 9 लोगों ने एसपी शशांक आनंद के कार्यालय में शिकायत दी थी। 

शिकायत में रामदेव के खिलाफ माहौल बिगाड़ने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। एसपी ने मामले में जांच कराकर केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन केस दर्ज नहीं होने पर पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बतरा अब कोर्ट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed