फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Automatic weather station to be built on Sukhna Lake in Chandigarh

चंडीगढ़: सुखना पर बनेगा स्वचालित मौसम स्टेशन, हर 15 मिनट में मिलेगी सटीक सूचना

Wed, 02 Mar 2022 11:16 AM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

मनमोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार पूरे देश में 400 स्वचालित मौसम स्टेशन बनाने जा रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुल 13 स्टेशन बनाने की योजना है। चंडीगढ़ में सुखना लेक पर यह स्टेशन इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि यह इलाका पहाड़ों के करीब है।

विज्ञापन
Automatic weather station to be built on Sukhna Lake in Chandigarh
सुखना लेक

विस्तार

चंडीगढ़ में बारिश का पैटर्न धीरे-धीरे बदल रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि शहर के कुछ सेक्टरों में तेज बारिश होती है तो कुछ सूखे रहते हैं। मौसम में आ रहे इसी बदलाव की पहचान के लिए मौसम विज्ञान केंद्र सुखना लेक के पास स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। 

विज्ञापन

 
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहले पहाड़ों पर कुछ जगह बारिश होती थी और कुछ जगह नहीं, अब पिछले कुछ वर्षों में मैदानी इलाकों में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ में सेक्टरों के अनुसार भी ऐसा देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर इलाके का तापमान अलग-अलग होता है। जब बादल बनते हैं तो उस पर तापमान का असर पड़ता है। ऐसे में तापमान की वजह से बादलों में पानी की मात्रा में भी असर पड़ता है, इसलिए अक्सर देखा जाता है कि न्यू चंडीगढ़, सुखना लेक व आसपास के इलाकों में शहर के मुकाबले बारिश थोड़ी ज्यादा होती है।
विज्ञापन

 
मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बदलाव की पहचान और शहरवासियों को मौसम की और सटीक जानकारी देने के लिए सुखना लेक पर स्वचालित मौसम स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके लिए जगह की पहचान हो गई है और प्रशासन से एनओसी भी ले ली गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 स्वचालित मौसम स्टेशन बनेंगे
मनमोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार पूरे देश में 400 स्वचालित मौसम स्टेशन बनाने जा रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुल 13 स्टेशन बनाने की योजना है। चंडीगढ़ में सुखना लेक पर यह स्टेशन इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि यह इलाका पहाड़ों के करीब है। चंडीगढ़ में बारिश होती है तो वहां पानी थोड़ा ज्यादा गिरता है। इस स्वचालित मौसम स्टेशन से प्रत्येक 20-30 मिनट के अंदर हो रहे मौसम के बदलाव की जानकारी प्राप्त होगी। यहां से मुख्य रूप से वर्षा की तीव्रता व मात्रा, हवा की गति व दिशा, सूर्य प्रकाश की अवधि, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, मृदा में नमी व तापमान हर 15 मिनट में भारत मौसम विज्ञान विभाग को ट्रांसमिशन के माध्यम से प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed