{"_id":"593d203c4f1c1b8b3e8b4572","slug":"atul-maheshwari-scholarship-2016-to-panchkula-boy-shivam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुक शॉप में नौकरी करने वाले के इस बेटे को अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप 2016","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुक शॉप में नौकरी करने वाले के इस बेटे को अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप 2016
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप 2016 विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता बुक शॉप में नौकरी करते हैं और बेटा अब अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई पूरी करेगा और उनके सपनों को पूरा करेगा। सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला के 10वीं कक्षा के छात्र शिवम शुक्ला अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-2016 में सफल रहा है। शिवम को 13 जून को दिल्ली में होने वाले अतुल माहेश्वरी छात्रवृति सम्मान समारोह में छात्रवृति देकर सम्मानित किया जाएगा।
संसद भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शिवम को सम्मानित करेंगी। बेटे की इस उपलब्धि पर जहां उसके पिता संजय शुक्ला व माता सविता गौरवांवित महसूस कर रहीं हैं। वहीं शिवम को यह सम्मान मिलने पर लोग उसे शुभकामनाएं दे रहे हैं। शिवम को सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 9.6 सीजीपीए हैं। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में शिवा विहार ढकोली निवासी शिवम शुक्ला ने बताया कि उसने 30 नवंबर को चंडीगढ़ में यह परीक्षा दी थी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति सम्मान पाने को लेकर उत्साहित शिवम का सपना भविष्य में डॉक्टर बनना है। शिवम के पिता संजय शुक्ला हल्लोमाजरा में एक बुक शॉप में नौकरी करते हैं, जबकि मां सविता घर की देखरेख करती हैं। मां सविता ने बताया कि शिवम की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार में शिवम की छोटी बहन गीतिका और भाई शिवांग है।

फुटबाल खेलते समय चोट लगने से रोशनी गई
अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप
- फोटो : self
‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान शिवम ने बताया कि उन्हें फुटबाल खेलने का शौक है। बचपन में दोस्तों के साथ खेलते समय दाई आंख में चोट लग गई थी। इस कारण आंख की रोशनी चली गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पढ़ाई पर फोकस किया।
शिवम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय स्कूल टीचर के अलावा अपने माता-पिता को दिया है। शिवम के पिता संजय शुक्ला हल्लोमाजरा में एक बुक शॉप में नौकरी करते हैं, जबकि मां सविता घर की देखरेख करती हैं।
खाली समय में शिवम गली में दोस्तों के साथ फुटबाल खेलता है। साथ ही संगीत सुनना भी उसे बहुत पसंद है। परीक्षा में 9.6 सीजीपीए आने के बारे में शिवम ने बताया कि आमतौर पर वह रात को जल्दी सो जाते हैं। जबकि सुबह 2 से 3 बजे के बीच उठकर पढ़ना शुरू कर देते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिनों में वह पूरी रात पढ़ाई करता है। गौरतलब है कि सम्मान समारोह में छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के कुल 36 दसवीं व बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को यह सम्मान दिया जाएगा।
इसमें नौवीं व दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले कुल 18 विद्यार्थियों को 30-30 हजार और ग्यारवीं व बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले कुल 18 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये छात्रवृति मिलेगी।