फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on truck driver in Daria

रंजिशन ट्रक चालक पर हमला, शीशे भी तोड़े

Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on truck driver in Daria
चंडीगढ़। गांव दड़वा में ट्रक चालक रविंदर पर रंजिशन 6 लोगों ने डंडों व रॉड से हमला कर दिया और वाहन के शीशे भी तोड़ डाले। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान मक्खन माजरा गांव निवासी शिवम दुबे (25), गांव दड़वा निवासी फकरुद्दीन (19), और दड़वा के शिवम (21) के रूप में हुई है। हालांकि, बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात की है। हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स निवासी रविंदर ने पुलिस को बताया कि वह दड़वा में शराब के ठेके के पास ट्रक में बैठा था। इस दौरान छह युवक आए और डंडे और रॉड से हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दड़वा चौकी पुलिस ने रविंदर को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में शिवम दुबे, फकरूदीन और शिवम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार घटना से तीन दिन पहले इनका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed