{"_id":"a06c4825cf2b5323b968189f7a5a2d48","slug":"attack-on-aap-candidate-dharmbir-handhi-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के आप कैंडिडेट धर्मवीर गांधी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के आप कैंडिडेट धर्मवीर गांधी पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 30 Apr 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर गांधी पर गांव रसूलपुर सैदां में अकाली पार्षद रजिंदर सिंह विर्क ने अपने साथियों के साथ हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. गांधी गांव के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर बूथ कैप्चरिंग की आशंका के चलते मौके का जायजा लेने अपने समर्थकों के साथ गए थे।
देर शाम तक डॉ. गांधी ने अपने समर्थकों के साथ पोलिंग बूथ के बाहर ही धरना लगा रखा था। सभी आरोपी अकाली पार्षद समेत उसके सभी साथियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर एसएसपी हरदियाल सिंह मान भी पहुंचे।
विज्ञापन
डॉ. गांधी ने बताया कि गांव रसूलपुर सैदां के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में अकालियों की ओर से बूथ कैप्चरिंग की आशंका थी।
इसी के चलते वह अपने कुछ समर्थकों के साथ मौके का जायजा लेने गए थे। वहां पहुंच कर वह जीआरपी के जवानों से बात कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से वार्ड नंबर 12 का अकाली पार्षद रजिंदर सिंह विर्क अपने 25-30 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंच गया और उनसे बहस करने लगा।
डॉ. गांधी जैसे ही अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे, तो विर्क ने अपने साथियों के साथ पहले तो उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
फिर डॉ. गांधी पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। हमले में घायल डॉ. गांधी के सिर, मुंह और नाक से खून आ गया।
इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर एसएसपी मान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन अंसतुष्ट डॉ. गांधी ने पोलिंग बूथ के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरना लगा दिया।
विज्ञापन
देर शाम तक मिली सूचना के अनुसार हमले का आरोपी अकाली पार्षद रजिंदर सिंह विर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पटियाला एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।