{"_id":"582a02744f1c1b61368fe62d","slug":"atm-problem-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से नहीं निकले नए नोट, अपने पैसे को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से नहीं निकले नए नोट, अपने पैसे को तरसे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
वित्त सचिव की घोषणा के बावजूद भी मशीनें नहीं हुई अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
वित्त सचिव शशिकांत दास ने सोमवार को घोषणा की कि एटीएम मशीनें नए नोट निकालने के लिए तैयार की जा रही हैं। सोमवार या मंगलवार से एटीएम में नए नोट निकलने शुरू हो जाएंगे। लेकिन ट्राइसिटी के एटीएम में सोमवार तक ऐसा कुछ नहीं हुआ था। यहां तक कि एटीएम से 2500 रुपये भी नहीं निकले। लोगों को दो हजार रुपये से ही संतोष करना पड़ा।
बैंक अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से एटीएम से कैश लिमिट 500 रुपये बढ़ाने के बावजूद सिटी में लोगों को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। इसका कारण है अभी एटीएम को अपडेट नहीं किया गया है। इस काम में अभी 2 से 3 दिन लगेंगे। संभव है इस सप्ताह में शहर के एटीएम अपडेट हो जाएं। एटीएम अपडेट होते ही इसमें से 2 हजार का नोट भी निकलने लगेगा। वहीं ट्राइसिटी में अभी 500 रुपये के नए नोट नहीं पहुंचे हैं।

Trending Videos
एटीएम हुए खाली, लोग परेशान
पाई-पाई को तरसे लोग
वहीं रविवार को थोड़ी राहत मिलने के बाद सोमवार को लोगों को एटीएम से कैश निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को सरकारी छुट्टी के कारण बैंक बंद थे।
इसलिए लोगों को सिर्फ एटीएम से ही राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर बाद तक शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो चुके थे। कई बैंकों की ओर से एक ही दिन में 3 से 4 बार तक एटीएम में कैश लोड करवाया जा रहा है। इसके बावजूद शाम को शहर के अधिकतर एटीएम से कैश नहीं निकल सका।