{"_id":"62668c475d71e91355378160","slug":"assistant-professor-dismissed-in-the-case-of-objectionable-remarks-on-lord-shri-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: भगवान श्री राम पर टिप्पणी करना महिला सहायक प्रोफेसर को पड़ा भारी, विश्वविद्यालय ने दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: भगवान श्री राम पर टिप्पणी करना महिला सहायक प्रोफेसर को पड़ा भारी, विश्वविद्यालय ने दिखाया बाहर का रास्ता
Mon, 25 Apr 2022 05:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:32 PM IST
सार
मामला ज्यादा बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण भी दिया और इस बयान को महिला सहायक प्रोफेसर का निजी बयान बताकर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक विश्वविद्यालय की सहायक महिला प्रोफेसर को मंहगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय ने महिला सहायक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया। भगवान श्री राम पर महिला सहायक प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले ने सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ लिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन कार्रवाई की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले में सफाई पेश की और कहा कि संस्थान का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह विचार महिला सहायक प्रोफेसर के निजी हैं। मामला बिगड़ता देख महिला सहायक प्रोफेसर ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर मामला ठंडा करने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विश्वविद्यालय और खुद महिला प्रोफेसर लोगों के निशाने पर आ गईं। टिप्पणी से लोगों में रोष फैल गया व महिला सहायक प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर ही काफी खरी-खोटी भी सुनाई।
विज्ञापन
मामला ज्यादा बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण भी दिया और इस बयान को महिला सहायक प्रोफेसर का निजी बयान बताकर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने बयान में कहा है कि संस्थान उनका किसी भी तरह का कोई समर्थन नहीं करता है। सहायक प्रोफेसर को नौकरी से हटा दिया गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना पर खेद प्रकट करता है।