फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI slaps street vendors in Bathinda of Punjab

बठिंडा में एएसआई की दादागीरी: रेहड़ी वालों को मारे थप्पड़, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस बोली- जांच चल रही है

Sat, 09 Oct 2021 05:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 05:09 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में एक एएसआई की दादागीरी का वीडियो सामने आया है। गाड़ी से उतरने के बाद एएसआई रेहड़ी वालों को अचानक थप्पड़ मारने लगता है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। 

विज्ञापन
ASI slaps street vendors in Bathinda of Punjab
थप्पड़ मारते कैमरे में कैद एएसआई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना सिविल लाइन के अधीन भट्टी रोड पर रेहड़ी लगाकर फल एवं अन्य समान बेचने वाले तीन रेहड़ी वालों को पुलिस की गाड़ी में आए एएसआई ने उतरते ही धड़ाधड़ थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। शुक्रवार की शाम हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद एएसआई को बचाने के लिए पुलिस कह रही कि अभी मामले की जांच चल रही।

विज्ञापन


वहीं एएसआई की दादागीरी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि भट्टी रोड पर तीन अलग-अलग रेहड़ी वाले सामान बेच रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार शाम को पुलिस की सरकारी गाड़ी में एक एएसआई उतरता है और बिना कुछ बात रेहड़ी वालों पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर देता है। हालांकि अभी तक एएसआई की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन फुटेज जिला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। इस संबंध में एसएसपी अजय मलूजा से पुलिस कार्रवाई का पक्ष जानना चाहा तो उनका फोन रेंज से बाहर आ रहा था। फुटेज वायरल होने के बाद तीनों पीड़ित रेहडी चालक शनिवार को घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद डर के मारे पीड़ित सामने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed