फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   asi husband and lady constable illigal relation, wife died

ASI पति के लेडी कांस्टेबल से संबंध, पत्नी सह न पाई

Sun, 08 Feb 2015 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 08 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
asi husband and lady constable illigal relation, wife died

पंजाब पुलिस के एक एएसआई और लेडी कांस्टेबल के नाजायज संबंध एक जान पर भारी पड़ गए। आज इस कृत्य की उन्हें सजा मिली। जिला अदालत ने दोनों दोषियों को सात-साल कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


कोर्ट ने पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सरकारी वकील संजीव बत्तरा ने बताया कि 21 मई 2012 को पटियाला के पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाले बनूड़ में ट्रैफिक पुलिस में एएसआई तैनात राजेश कुमार की पत्नी ललिता ने गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल के साथ नाजायज संबंध

asi husband and lady constable illigal relation, wife died

ललिता (40) ने एक लेटर भी छोड़ा था, जिसमें उसने अपने पति के पुलिस लाइन में ही तैनात लेडी कांस्टेबल के साथ नाजायज संबंधों के आरोप लगाए थे।

लेटर में ललिता ने पति पर उसे तंग करने के आरोप लगाए थे। इस केस में एडिशनल सेशन जज जतिंदर कौर की अदालत ने दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाते हुए सात-सात साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

बच्चों ने भी पिता के खिलाफ दी थी गवाही
इस केस की एक खास बात यह है कि एएसआई राजेश कुमार की लड़की आरुषि और लड़के अरविंद ने भी अपने पिता के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी। उन्होंने पुलिस की ओर से लगाए आरोपों को सही बताते हुए कहा था कि पिता राजेश उनकी मां को काफी परेशान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed