{"_id":"6260009c747c5a033d751619","slug":"asi-and-havildar-suspended-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: नशे की हालत में मिले एएसआई व हवलदार पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: नशे की हालत में मिले एएसआई व हवलदार पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू
Wed, 20 Apr 2022 06:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:20 PM IST
सार
एसपी (सिटी) हरपाल सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह व हवलदार कुलदीप सिंह के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्नेचरों को पकड़ने पहुंचे एएसआई और हवलदार नशे की हालत में मिले। लोगों की शिकायत के बाद दोनों पुलिस मुलाजिमों का मेडिकल कराया गया। रिपोर्ट में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने दोनों पुलिस मुलाजिमों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल की रात पटियाला के प्रताप नगर में स्कूटी सवार दो व्यक्तियों ने साइकिल पर जा रहे एक युवक के गले से चैन खींचने की कोशिश की। इसके बाद मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने के बाद स्नैचर वहां से भाग निकले। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने स्नैचरों का पीछा किया और स्कूटी को पीछे से पकड़कर दोनों को गिरा दिया।
विज्ञापन
खुद को घिरता देख दोनों आरोपी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार होने में सफल हो गए। लोगों ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके कुछ समय बाद माडल टाउन पुलिस चौकी से एएसआई सुखदेव सिंह व हवलदार कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप हैं कि जब इन पुलिस मुलाजिमों ने घटना के बारे में लोगों से पूछा तो उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। लोगों के मुताबिक दोनों पुलिस मुलाजिम नशे में थे।
विज्ञापन
भीड़ ने इसका एक वीडियो बना लिया और पुलिस मुलाजिमों के नशे में होने का विरोध किया। मामला गर्माता देख पुलिस चौकी प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे और लोगों के दबाव बनाने पर दोनों मुलाजिमों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। एसपी (सिटी) हरपाल सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह व हवलदार कुलदीप सिंह के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।