फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI accused of Rs 50

चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी पर एक और 'दाग'

Tue, 04 Mar 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
ASI accused of Rs 50

एंटी क्रप्शन एंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सोमवार को सेक्टर-11 पुलिस थाने में तैनात एक एएसआई और एक गगन नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत विजिलेंस में दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत वालिया ने दी शिकायत में कहा है कि गगन अपने आप को थाना प्रभारी का भाई बता रहा है।

विज्ञापन


शिकायत में कहा है कि सेक्टर-11 में तैनात एएसआई ने गगन नाम व्यक्ति के साथ मिलकर बुडैंल के दुकानदार जुमेर के खिलाफ मामला दर्ज न करने की एवज में 50 हजार रुपये लिए हैं।
विज्ञापन


वालिया ने इसकी शिकायत स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो सीडी के साथ दी है। वालिया का कहना है कि इस वीडियो में गगन ने माना कि उसने ही जुमेर की मदद करते हुए 50 हजार रुपये की राशि एएसआई को दिलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वालिया का कहना है कि 27 फरवरी को जब उसने भी एएसआई से फोन पर बात की तो एएसआई ने माना कि जुमेर एक धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है, जिसकी उनके पास शिकायत आई है और 50 हजार रुपये की राशि शिकायतकर्ता को देने के लिए ली गई है, ताकि दोनो पक्षों में समझौता हो जाए। वालिया का कहना है कि गगन के साथ बातचीत का उसने स्टिंग बनाया है, जिसकी शिकायत विजिलेंस विभाग के अलावा प्रशासन के सलाहकार और सीबीआई केा भी भेजी है।

उधर, एएसआई कुलवंत सिंह का कहना है कि उसने किसी से कोई पैसे नहीं मांगे। उसने बताया कि धनास के रहने वाले शिव बहादुर ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी है कि कि चार लोगों ने इंश्योरेंस के नाम पर उससे 60 हजार की ठगी की है।


शिकायत के अधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि उन चारों ने सिम कार्ड जुमेर की दुकान से लिया है। जब इस संबंध में जुमेर से पूछताछ की तो उसने और उन चारों आरोपियों ने शिव बहादुर को 50 हजार रुपये देकर समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed