{"_id":"ed2cdc0bce1be0d81ce67004656a1e15","slug":"arvind-kejriwal-tour-punjab-starts-03-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब आएंगे केजरीवाल, आने की तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब आएंगे केजरीवाल, आने की तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 31 May 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को चार सीटें मिलने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए तीन जून को पंजाब आएंगे।
विज्ञापन
संगरूर के सांसद भगवंत मान ने बताया कि केजरीवाल 3 जून को सुबह 10 बजे श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर पहुंचेंगे।
11 बजे दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद शहीदों को नमन करने के लिए 12 बजे जलियांवाला बाग जाएंगे। दोपहर डेढ़ बजे श्री दुर्ग्याना मंदिर में माथा टेकेंगे।
विज्ञापन
उसके बाद केजरीवाल पंजाब से चुने गए सांसदों, उम्मीदवारों और वर्करों से बैठक करने के बाद मीडिया द्वारा राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त करेंगे। सांसद भगवंत ने बताया कि केजरीवाल संगरूर सहित बाकी विजयी सीटों सहित पूरे राज्य का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन