फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal targeted Punjab CM and Sukhbir Singh Badal after reached Amritsar

अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल: सीएम चन्नी-सिद्धू व सुखबीर पर साधा निशाना, कहा- पंजाब इन्होंने लूटा और गाली मुझे देते हैं

Fri, 28 Jan 2022 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 01:14 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार रात को अमृतसर पहुंचे। वह पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम चन्नी व सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal targeted Punjab CM and Sukhbir Singh Badal after reached Amritsar
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार रात को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल पर एक साथ निशाना साधा और कहा कि पंजाब को इन्होंने लूटा और गालियां मुझे देते हैं। केजरीवाल ने यह बात गुरुवार देर रात श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मीडिया से कही।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि सच्चाई का रास्ता कांटों भरा है। जो सच्चाई पर चलता है, उसे गालियां सुननी ही पड़ती हैं। चन्नी, सिद्धू साहब और सुखबीर बादल सभी मुझे गालियां देते हैं। चन्नी, सुखबीर बादल को और सुखबीर बादल चन्नी को कुछ नहीं बोलेंगे। पंजाब को 60 वर्षों तक इन्होंने लूटा है। उन्होंने बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला और कहा कि पंजाब की जनता ने दोनों को परखकर देख लिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अमृतसर पूर्वी हलके से बिक्रम मजीठिया 
अमृतसर पूर्वी सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रम सिंह मजीठिया के चुनाव लड़ने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों बड़े राजनीतिक हाथी हैं। जिनके पैरों के नीचे जनता दब जाएगी। मजीठिया की जमानत रद्द हो चुकी है और अब जेल से भागते फिर रहे हैं। सिद्धू अपने हलके में जाते नहीं। वो किसी का फोन नहीं उठाते। किसी के सुखदुख में काम नहीं आते। सिद्धू ने अपने हलके में कोई काम नहीं किया है। पूर्वी हलके से अपनी उम्मीदवार जीवनजोत के बारे में उन्होंने कहा कि वह आम महिला हैं, जो लोगों के बीच रहती हैं और जरूरतमंदों की मदद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने आम लोगों को राजनीति में आने का मौका दिया: भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान ने कहा है कि जिस तरह दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ते हुए अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था, उसी तरह पंजाब के लोग इस बार कांग्रेस-अकाली दल के दिग्गजों को सबक सिखाने के लिए आम आदमी पार्टी के साधारण उम्मीदवारों को जिताएंगे।

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आप ने आम लोगों को राजनीति में आने का मौका दिया है। हमारे नेता और विधायक आम घरों और परिवारों से निकले लोग हैं, इसलिए वे आम लोगों के दुख दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। आम आदमी पार्टी ने आम लोगों पर स्वच्छ सियासत का विश्वास जताया है। 

मान ने कहा कि 2013 में जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे तो शीला दीक्षित ने मीडिया से कहा था, कौन है केजरीवाल! लेकिन केजरीवाल ने 25000 से ज्यादा मतों से शीला दीक्षित को हरा दिया। 2014 में भी संगरूर से मेरे खिलाफ उस समय के तत्कालीन राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा और तत्कालीन लोकसभा सांसद विजय इंदर सिंगला मैदान में थे। हमारे पास न संगठन था, न पैसे लेकिन संगरूर के लोगों ने हमें सवा दो लाख से ज्यादा मतों से जिताया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि इस बार भी कांग्रेस ने पंजाब में अपने नेताओं के बेटे-बेटियों और परिवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस परिवारवाद से कभी बाहर नहीं निकल सकती। परिवारवाद कांग्रेस की जड़ में है। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिद्धू के खिलाफ बिक्रम मजीठिया के चुनाव लड़ने की घोषणा पर मान ने कहा कि इस बार अमृतसर के लोगों के पास अच्छा मौका है, दोनों बड़बोले नेताओं को सबक सिखाने का। मान ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अमृतसर की जनता इस बार आप उम्मीदवार जीवनजोत कौर को विधानसभा पहुंचा कर एक तीर से दो निशाने लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed