{"_id":"8f1bd1755a5157f64cad65046edc97ce","slug":"arvind-kejriwal-s-aam-admi-party-will-active-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, हरियाणा में होगी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, हरियाणा में होगी सक्रिय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 12 जुलाई को गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद ने दी।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गुड़गांव में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के संगठन को लेकर चर्चा होगी और संगठन के आगे विस्तार पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश के हर जिले से कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश की मौजूदा सरकार के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी और उसके आधार पर राज्य में आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर जिले की समस्याओं पर अलग-अलग चर्चा की जाएगी और जिला स्तर पर होने वाले आंदोलनों की रणनीति भी बनाई जाएगी।
नवीन ने कहा कि अब खट्टर सरकार की समीक्षा का समय आ गया है। अब लोगों के बीच जाकर राज्य सरकार के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन गुड़गांव के बलेसिंग गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जो झाड़सा गांव के पास है।