फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal punjab visit from today, schedule final

अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा आज से, ये रहेगा शेड्यूल

Wed, 24 Feb 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal punjab visit from today, schedule final

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा वीरवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन वह संगरूर में आत्महत्या करने वालों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम को तलवंडी साबो पहुंच कर तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकेंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल वीरवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से संगरूर पहुंचेंगे और 10.55 बजे रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे। सबसे पहले वह दिड़बा हलके केमौड़ गांव में जाएंगे। जहां आर्थिक तंगी केचलते सतगुर सिंह और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। केजरीवाल उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। फिर वह दिड़बा हलके में ही छाजली गांव जाएंगे।
विज्ञापन


यहां एक चिट फंड कंपनी से पीड़ित परिवार केचार लोगों ने 2002 से 2011 के बीच आत्महत्या कर ली थी। केजरीवाल लहरागागा हलके में गांव लहल जाएंगे। यहां एक ही परिवार केदो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। केजरीवाल मानसा जिले में बुढलाडा हलकेकेगांव सिरसीवाला जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां यादविंदर सिंह ने बारह फरवरी को ट्रेन केआगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। वह सरदूलगढ़ हलके में ही गांव बानावाला का दौरा भी करेंगे। जहां किसान चरनजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। शाम साढ़े पांच बजे वह तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंच कर माथा टेकेंगे।

दो दिन मालवा रहने केबाद केजरीवाल माझा और दोआबा का दौरा भी करेंगे। वह लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ में उद्यमियों और कारोबारियों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही नशे से बुरी तरह प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। जो युवा नशे केशिकार बन कर मारे गए, उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।


केजरीवाल के पंजाब दौरे पर कांग्रेस और अकाली दल की भी नजरें लगी हुई हैं। दोनों ही पार्टियां केजरीवाल को मिलने वाले रिस्पॉन्स पर नजर रखे हैं। उसी के मुताबिक वे अपनी रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed