{"_id":"5bf60bcfbdec22233165edaa","slug":"arvind-kejriwal-give-statement-on-pakistan-in-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा कर चुनाव जीतने पर भूल जाती है सरकार: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा कर चुनाव जीतने पर भूल जाती है सरकार: केजरीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
शहीद के परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वादे के अनुसार बुधवार को थाना कलां गांव में शहीद नरेंद्र सिंह के घर पहुंचकर परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा।
परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी जल्द देने की बात कही गई है। वहां सीएम केजरीवाल ने पाकिस्तान को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हर पार्टी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा करती है, लेकिन चुनाव जीतते ही सरकार बनने पर उस वादे को भूल जाती है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दोपहर थाना कलां में पहुंचकर सबसे पहले शहीद नरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
उसके बाद उनके बेटे मोहित को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा और शहीद की पत्नी से मुलाकात की। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र सिंह की शहादत के सामने 1 करोड़ रुपये कुछ नहीं है, लेकिन इस सम्मान से उनके परिवार वालों को लगेगा कि देश ने हमारा साथ दिया।

सीएम ने कहा कि हमारा देश इतना कमजोर नहीं कि हम पाकिस्तान को जवाब नहीं दे सकें। आखिर कब तक हमारे बच्चे, हमारे मां-बाप, हमारे परिवार के लोग इस तरह से शहादत देते रहेंगे।
पाकिस्तान के मुद्दे पर सभी पार्टियां एकजुट हैं, लेकिन उसके बावजूद उसे जवाब नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।