फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arun jetly in pathankot, punjab assembly elections 2017

पठानकोट पहुंचे वित्त मंत्री, बोले- कैप्टन की लंबी हलके में होगी शिकस्त

Sat, 21 Jan 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sat, 21 Jan 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Arun jetly in pathankot, punjab assembly elections 2017
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बागी पूर्व मंत्री मास्टर मोहनलाल को मनाया - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा लंबी हलके में करारी शिकस्त मिलेगी। जेटली विधानसभा हलका पठानकोट से बागी होकर नामांकन कराने वाले पूर्व मंत्री मास्टर मोहनलाल को मनाने के लिए उनके साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान पत्रकारों की ओर से सिद्धू के कांग्रेस में जाने के सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की और चुप्पी साध ली। जेटली से बैठक के बाद आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने वाले पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जेटली के साथ हुई सिर्फ तीस मिनट की बैठक के बाद ही मास्टर ने अपना फैसला बदल दिया। मास्टर को मनाने के बाद जेटली ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर मास्टर को अहम स्थान मिलेगा। 
विज्ञापन


मास्टर मोहन लाल ने पार्टी या सरकार में किसी बड़े पद को लेकर सौदा होने की बात से साफ इंकार किया और कहा कि वह पार्टी के लिए पिछले पचास वर्षों से काम कर रहे हैं। मास्टर और अरुण जेटली की बैठक में भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान अनिल रामपाल और मेयर अनिल वासुदेवा भी मौजूद थे। जेटली के साथ बैठक के बाद मास्टर ने भाजपा जिला प्रधान अनिल रामपाल और मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी के  साथ जाकर आरओ सुरिंद्र सिंह से अपना नामांकन वापस लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed