फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arun Jaitley Sensational Disclosure in Drug Racket

ड्रग रैकेट में अरुण जेटली का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 17 Apr 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Sensational Disclosure in Drug Racket
अमृतसर के अकाली-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार अरुण जेटली ने माना कि कहा कि पंजाब में नशा गंभीर समस्या बन चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने इसका कारण पाक से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी में बरती जा रही लापरवाही को माना और इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने नशे की बढ़ती लत की एक अन्य युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को भी बताया। उन्होंने कहा कि इस समस्या को खत्म करने के लिए पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें खेलों की तरफ प्रेरित करना होगा।

पंजाब सरकार और नेताओं को दी क्लीन चिट

Arun Jaitley Sensational Disclosure in Drug Racket
पंजाब सरकार और इसके कई नेताओं को कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मौजूदगी में क्लीन चिट देते हुए जेटली ने कहा कि पंजाब में जो नशा आ रहा है और बिक रहा है वह सीमा पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही और ढुलमुल सुरक्षा नीतियों के कारण बिक रहा है।

इस दौरान पंजाब में सिंथेटिक्स ड्रग बनने की बात को जेटली ने स्वीकार कर लिया, लेकिन साथ बैठे मजीठिया बीच में ही बोल पड़े कि सिंथेटिक्स ड्रग पंजाब में बनती नहीं मिली है। यह ड्रग हिमाचल और महाराष्ट्र में बनती है। पंजाब के लोगों के इस गैर कानूनी ड्रग मामले में शामिल होने पर मजीठिया ने कहा कि इस बारे में जांच चल रही है।

जेटली ने कहा कि पंजाब में बिक रहा नशा एक गंभीर विषय है। इसमें पुलिस की भूमिका के बारे में किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस इस तरह की गतिविधियों को रोकने में केवल सहयोग कर सकती है। इसे रोकने की मुख्य जिम्मेदारी नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की है। इस बारे में भाजपा की ओर से पहले ही अपना एजेंडा जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने तबाह की देश की अर्थव्यवस्‍था

Arun Jaitley Sensational Disclosure in Drug Racket
जेटली ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह इस समय जन मुद्दों की बात न करके सिर्फ निजी मामले उठा रहे हैं और केंद्र सरकार के घोटालों का जवाब देने से भाग रहे हैं। लोगों का ध्यान केंद्र के घोटालों से हटाने के लिए वह निजी मामले उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है।

कांग्रेस केवल दो अंकों के आंकड़े तक ही लोक सभा चुनावों के बाद सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कांग्रेस ने पूरी तरह तबाह कर दी है। जेटली से जब पूछा गया कि आर्थिक हालत तो पंजाब की भी दयनीय है और भाजपा पंजाब की सरकार में भाईवाल है।

कर्ज का ब्याज उतारने के लिए पंजाब सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है, तो जेटली ने कहा कि पंजाब की बुरी आर्थिक दशा के लिए केंद्र सरकार ही मुख्य रूप में जिम्मेदार है। इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेता भी अकाली दल में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed