{"_id":"603d5b2a8ebc3edb546464b5","slug":"artist-honored-for-organizing-art-exhibition-under-rose-festival-chandigarh-news-pkl4056981190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल के तहत कला प्रदर्शनी लगाने वाले कलाकार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल के तहत कला प्रदर्शनी लगाने वाले कलाकार सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 10 आर्ट म्यूजियम में रोज फेस्टिवल के तहत कला प्रदर्शनी लगाने वाले कलाकारों को सोमवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा पहुंचे। उन्होंने कलाकारों के योगदान की सराहना की। ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भीम मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
लकड़ी पर शिल्प के लिए डॉ. राजेश कुमार शर्मा, बासुदेव बिस्वास, अनिल कुमार, जीसीए के तरविंदर सिंह और शिवानी को सम्मानित किया गया। इंस्टालेशन में ललित मोहन, कंचन चंदेर, सीसीए के शिवम, जीसीए की रश्मिता कनोजिया और सीसीए के शुभम को सम्मानित किया गया। पेंटिंग के लिए दिल्ली के मनीष राव, सिकंदर सिंह, दलविंदर, जीसीए की अनु, जीसीए की अम्बिका, करमजीत और प्रिंट मेकिंग के लिए राहुल धीमान को सम्मानित किया गया।
चंडीगढ़ पर बनाई हैं कलाकृतियां
मैंने पहले भी चंडीगढ़ पर आधारित कई कलाकृतियां बनाई हैं। इस बार मैंने चंडीगढ़ की हरियाली, विकास और आर्किटेक्चर को दिखाने की कोशिश की है। कुछ अलग दिखाने के लिए मैंने इस बार लकड़ी के साथ स्टील का भी इस्तेमाल किया है। - शिवानी, कलाकार
विज्ञापन
चाबी के जरिए की अपनी बात बताने की कोशिश
मैंने लकड़ी से मूर्ति तैयार की है। दो टुकड़ों को जोड़कर ली कार्बुजिए को पिलर की तरह दिखाने की कोशिश की है कि किस तरह उन्होंने चंडीगढ़ शहर को बनाया है। यह सब एक बेस और चाबी के जरिए बताई है। चाबी में एक चेहरा भी दिखाने की कोशिश की है। - डॉ राजेश कुमार, कलाकार