{"_id":"5d9cc84a8ebc3e93ce4fb6ee","slug":"article-370-meeting-of-five-states-including-chandigarh-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटाने का क्या हुआ असर, पंजाब, चंडीगढ़ समेत पांच राज्यों की बैठक अगले हफ्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटाने का क्या हुआ असर, पंजाब, चंडीगढ़ समेत पांच राज्यों की बैठक अगले हफ्ते
Wed, 09 Oct 2019 12:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उपजे हालात की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा के इंटेलिजेंस विभाग की एक संयुक्त बैठक अगले हफ्ते चंडीगढ़ में होगी। पंजाब पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से इन राज्यों को भेजे पत्र में कहा गया है कि वे एक संयुक्त बैठक बुलाकर अपने-अपने क्षेत्रों में उनके हालात की समीक्षा करें, जो अनुच्छेद 370 हटाए जाने के कारण सामने आए हैं।
विज्ञापन
पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर इसके हटाए जाने का पड़ोसी राज्यों की कानून-व्यवस्था या आंतरिक स्थिति पर कोई विपरीत असर हुआ है तो उससे उभरने के उपाय खोजे जाएं। अगर प्रभाव सकारात्मक रहे हैं तो उन्हें आगे भी बनाए रखने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पंजाब में जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर कोई नकारात्मक असर दिखाई नहीं दिया। फिर भी राज्य पुलिस ने जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। ऐसा ही हिमाचल प्रदेश ने किया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में उक्त सभी राज्यों के डीजीपी भी हिस्सा लेंगे और परस्पर सूचनाओं को साझा करने के साथ-साथ संयुक्त कार्रवाई के लिए एक ज्वाइंट विंग का गठन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
पंजाब में लगा दी थी प्रदर्शन पर रोक :
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सबसे पहले पड़ोसी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा का सवाल उठा था। इस पर पंजाब सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए इन विद्यार्थियों की सुरक्षा को पुख्ता किया। यही नहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईद के मौके पर राज्य में पढ़ रहे कश्मीरी विद्यार्थियों को अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की प्रशंसा या विरोध में किसी भी तरह के प्रदर्शन, आयोजन पर भी रोक लगा दी थी।