फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Officers Salary Cot for Narender Modi Fund

बिना पूछे काटी सेना की सैलरी, मोदी फंड में दी

Mon, 19 Jan 2015 01:13 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
Army Officers Salary Cot for Narender Modi Fund

बिना पूछे सेना के अफसरों व जवानों की एक दिन की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में देने से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सेना के अफसर व सैनिक नाराज है कि उनसे इस बारे में पूछा तक नहीं गया। बिना पूछे ही उनकी एक दिन की सैलरी काट दी गई है।

विज्ञापन


अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सेना के अफसर खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के नाराजगी के मैसेज वाट्सअप में खूब वायरल हो रहे हैं। पिछले हफ्ते भारतीय सेना की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख दलबीर सिंह ने राशि का चेक आर्मी हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था। यह सैलरी जनवरी माह की काटी गई है। यानी फरवरी में अफसरों व सैनिकों को मिलने वाली सैलरी कम मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की ओर से यह राशि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के विस्थापितों को दी गई है। इस बारे में सेना की ओर से कुछ भी बोलने से मना कर दिया गया है।

नहीं जारी हुआ कोई सरकुलर

Army Officers Salary Cot for Narender Modi Fund

नाम न छापने की शर्त पर सेना के एक अफसर ने बताया है कि उन्हें नहीं मालूम कि उनकी एक दिन की सैलरी कट गई है। इस बारे में सूचना उनके साथियों ने दी है।

उन्होंने जब और लोगों से पूछा तो पता चला कि सेना की ओर से कोई सरकुलर भी नहीं जारी हुआ है। आम तौर पर सरकारी कार्यालयों में राहत कोष में राशि देने के लिए एक सरकुलर जारी होता है और उसमें स्वैच्छिक से दान करने की बात कही जाती है।

आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में जाने की तैयारी में

सेना प्रमुख के इस कदम से नाराज अफसरों का कहना है कि इस कदम से सेना में एक नई परंपरा शुरू हो जाएगी। जब भी कोई दूसरे सेना प्रमुख आएंगे तो वे फिर से नई घोषणा कर सकते हैं।

इससे अफसर व सैनिक नाराज होते रहेंगे, लेकिन कुछ नहीं बोल पाएंगे। यह पहली बार है कि सेना की ओर से इस तरह की कदम उठाया गया है। सेना तो पहले से काफी लोगों की मदद कर रही है। हर आपदा में लाखों लोगों को बचाया है।

वन रैंक वन पेंशन के लिए पहले से ही सेना लड़ रही है। ऊपर से इस तरह के कदम से सेना का मनोबल गिरता है। कभी भी दान राशि जबरदस्ती नहीं ली जाती है। इससे पहले किसी भी सेना के अधिकारी इस तरह राशि दान में नहीं दी।
रिटायर्ड कर्नल सीजेएस खैरा, जनरल सेक्रेटरी, साझा मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed