{"_id":"5fd1c0388ebc3e3b903e5bfc","slug":"ardas-for-farmers-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : धरने पर बैठे किसानों की सलामती के लिए उठे हाथ, श्री हरमंदिर साहिब में अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : धरने पर बैठे किसानों की सलामती के लिए उठे हाथ, श्री हरमंदिर साहिब में अरदास
Thu, 10 Dec 2020 11:59 AM IST
निवेदिता शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता शर्मा
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में किसानों के लिए श्री हरमंदिर साहिब में अरदास की गई।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में प्रदर्शनकारी किसानों के लिए अरदास की गई। पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी किसान आंदोलन को पहले ही समर्थन दे चुकी है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी केंद्र से किसानों की बात सुनने का आग्रह कर चुके हैं। आठ दिसंबर को हुए भारत बंद का भी एसजीपीसी ने समर्थन किया था।
कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने आठ दिसंबर को एसजीपीसी के सभी प्रबंधकीय दफ्तरों, धर्म प्रचार कमेटी के दफ्तर व सिख इतिहास बोर्ड व शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए थे।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि कमेटी किसानों के संघर्ष में हर संभव सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है। किसानों के समर्थन में एसजीपीसी सचखंड परिसर स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में अरदास दिवस का आयोजन भी किया गया था।
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान मौत का शिकार हुए सात किसानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। एसजीपीसी किसान आंदोलन में सहयोग कर रही महिलाओं के लिए मोबाइल, शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था देने के लिए धरनास्थलों पर विशेष बसें भेजेगी। हर बस में 14 शौचालय और बाथरूम होंगे। इसके अलावा एसजीपीसी के संचालित सभी गुरुद्वारों में किसान आंदोलन की सफलता की अरदास की जाएगी। एसजीपीसी की अध्यक्ष ने भारत सरकार से अपील की है कि किसानों की मांगें तुरंत स्वीकार करें, ताकि जानलेवा कंपकंपाती ठंड में वह अपने घरों को लौटे सकें।

Punjab: Priests of Harmandir Sahib (Golden Temple) offer ardas (prayer) for the protesting farmers in Amritsar. pic.twitter.com/4398k4aG3o
— ANI (@ANI) December 10, 2020