फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   April's hottest in four years, mercury reaches 41 degrees

बढ़ी गर्मी : चार साल में अप्रैल सबसे गर्म, 41 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 29 Apr 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
April's hottest in four years, mercury reaches 41 degrees
चंडीगढ़। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिन के साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार रात का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चार साल में यह पहली बार है, जब अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तापमान अभी और बढ़ेगा। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, 30 अप्रैल के आसपास मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना है। जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसका असर 30 अप्रैल व एक मई को दिख सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी व बदल गरज सकते हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक तापमान बढ़ने के पीछे एक कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जिसकी वजह से पहाड़ों से आ रही हवाएं बंद हो गई हैं। अब इस रीजन में गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अगले दो दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक वीरवार को बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed