{"_id":"64a3632e08e9883df0d64f8532ff9ba0","slug":"apply-to-become-miss-universe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स बनने का मौका, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस यूनिवर्स बनने का मौका, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Aug 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स बनने की इच्छा रखने वाली सभी लड़कियों के लिए यामहा फैस्किनो मिस दीवा यूनिवर्स-2014 लेकर आया है। पूरे भारत वर्ष में होने वाली इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शहर में भी ऑडिशन होंगे, जिसके लिए शहर के सभी मॉडल्स को 13 अगस्त तक अपना नामांकन करना होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता मॉडल मिस यूनिवर्स-2014 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ऑडिशन 13 अगस्त को सेक्टर-17 स्थित पार्क प्लाजा होटल में होंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन नामांकन करना होगा।
विज्ञापन
आवेदन करने के लिए www.missdiva.com पर जाकर अपनी पिक्चर्स एवं प्रोफाइल missindiaorganization@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं।