फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply till 31 july for Naturopathy and Yoga course

सुनहरा मौकाः प्राकृतिक चिकित्सा एंव योग कोर्स के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 19 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
 Apply till 31 july for Naturopathy and Yoga course
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
 प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग कोर्स के तीन वर्षीय डिप्लोमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई हो गई है। पहले यह तिथि 15 जुलाई थी। इसे बढ़ा दी गई है। गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 में आकर कोर्स के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी गांधी स्मारक भवन के निदेशक देवराज त्यागी ने दी। फार्म और प्रास्पेक्टस ऑफिस आकर लोग हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


 गांधी स्मारक भवन के निदेशक देवराज त्यागी ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में ऐलोपेथी के बढ़ते इफेक्ट और बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का रुझान अब प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की ओर बढ़ रहा है। प्राकृतिक चिकित्सक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में करियर की अच्छी संभावनाएं हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में नियमित जीवन शैली के साथ संतुलित आहार, योग और प्राणायाम का उपयोग करते हुए शरीर को रोग रहित बनाया जाता है।
विज्ञापन


डिप्लोमा इन नेचरोपैथी एंड योग का पाठ्यक्रम तीन वर्ष का है। इसमें छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। डिप्लोमा कोर्स की कक्षाएं प्रत्येक रविवार को गांधी स्मारक भवन, सेक्टर 16-ए, चंडीगढ़ में लगाई जाती है। यह कोर्स गांधी नेशनल एकेडमी आफ  नेचरोपैथी, राजघाट, नई दिल्ली से संचालित होता है। डिप्लोमा इन नेचरोपैथी एंड योग में प्रवेश के लिये 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। डिप्लोमा की वार्षिक शुल्क छह हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed