फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   applicants meet IGP due to pendency in chandigarh police recruitment.

आईजी से मिले आवेदक, कहा हजारों रूपये खर्च चुके हैं, भर्ती कब शुरू होगी?

Sat, 30 Jul 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
applicants meet IGP due to pendency in chandigarh police recruitment.
पुलिस भर्ती - फोटो : file photo
पिछले साल दिसबंर में यूटी पुलिस में  520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए पोस्टे निकाली थी। लेकिन पोस्ट निकालने के सात महीने बाद भी अभी तक फिजिकल टेस्ट या रिटन टेस्ट की तारीखों का कोई एलान विभाग की तरफ से नही हुआ है। जिसके चलते  अब पदों के लिए आवेदन करने वाले  हेडक्वार्टर में आई जी से मिलने पहुंचने  लगे है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सेक्टर 9 यूटी पुलिस हेडक्वार्टर हरियाणा से आए तीन आवेदक मनीष कुमार, राकेश कुमार और अजय कुमार आईजी तेजिंदर पाल सिंह लूथरा को मिलने पहुंच गए। हालांकि उनको आईजी से मिलने नही दिया गया और डीएसपी हेडक्वार्टर के पास भेज दिया गया। वहा पर भी डीएसपी नही मिले और एक लेडी कांस्टेबल ने किसी से फोन पर बात कर उनको कहा कि सिंतबर से फिजीकल टेस्ट शुरू  हो जायेंगे।
विज्ञापन


युवकों का कहना था कि पदों को निकले सात महीने हो चुकेहै। लेकिन अभी तक कुछ पता नही है कि भर्तियां कब से शुरू होंगी। पहले यूटी पुलिस की वेबसाइट पर अप्रैल की तारीख दी गई थी। लेकिन अब वो तारीख वहां से हटा ली गई है और नई तारीख के बारे में कोई अपडेट नही है। मनीष कुमार का कहना है कि उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर भर्ती के लिए कोचिंग और  तैयारियां की है। इसकी वजह से कही और भी एप्लाई नही कर पा रहे है। यहां अगर फाइनल हो जाए तो फिर कही आगे किसी ओर नौकरी के लिए आवेदन दे। उनका कहना था कि केंद्रीय सरकार की ओर से एक पत्र भी जारी हुआ था जिसके तहत खाली  पदों को भरने के लिए सारी प्रक्रिया तीन महीनों के अंदर पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पुलिस विभाग ने मैदान में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया था। पूरा प्रोजेक्ट 40 लाख रुपये का होगा। इसी के चलते अभी भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। 

पुलिस विभाग का कहना है कि इससे पहले भी जब जब पुलिस में भर्ती होती थी तो मैदान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते है। लेकिन वो किराए पर ले कर लगते थे। जिससे विभाग को काफी मंहगा पड़ता था। तो इस बार पक्के तौर पर कैमरे लगाने के लिए टेंडर मांगा था। उसी के चलते देरी हो रही है। सिंतबर तक उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर 2015 को पुलिस ने 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन मांग थे। 31 दिसंबर तक पुलिस विभाग के पास करीब 2.40 हजार आवेदकों ने आनलाइन आवेदन भरे थे। फार्मों की स्क्रूटनी के बाद करीब 1 लाख आवेदन रद्द हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed