फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anurag Thakur reached At Panjab University In Chandigarh

अनुराग ठाकुर बोले-पीयू के विकास के लिए हर वक्त तैयार, स्टूडेंट समझकर काम लें

Tue, 15 Oct 2019 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur reached At Panjab University In Chandigarh
पीयू पहुंचे अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास के लिए जहां कहीं भी उनकी जरूरत है स्टूडेंट समझकर काम लिया जाए। पीयू के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उन्होंने कहा, बेशक वे पीयू के स्टूडेंट नहीं रहे हैं, लेकिन उनका रिश्ता बहुत गहरा है। उन्होंने यहां काफी समय गुजरा है। फ्लैग मार्च आदि कार्यक्रम यहां से शुरू किए थे। यहां के मैदान में क्रिकेट भी खेला है। यहां के युवाओं से उनका बढ़ा अच्छा रिश्ता रहा है। 

विज्ञापन


लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, पीयू के विकास, रिसर्च या छात्रों के कल्याण के लिए जहां कहीं भी उनकी मदद की दरकार होगी, वह हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं, इसलिए उनके लिए एंटरप्रेन्योर आदि की व्यवस्था की जा रही है। स्टार्टअप के जरिये उनके विचारों को मंच दिया जा रहा है।

विज्ञापन

युवा बढ़ी संख्या में स्वरोजगार करने के साथ-साथ युवाओं को नौकरी देने का भी काम कर रहे हैं। सरकारी विभागों से लेकर हर क्षेत्र में युवाओं के लिए वैकेंसी निकल रही हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर वहां अमन-चैन स्थापित करने का काम किया है। वहां अब तेजी से विकास होगा। 

पीयू ने जब-जब बुलाया, चला आया: मनप्रीत बादल 
इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा- पीयू ने जब जब मुझे बुलाया तो उपलब्ध रहा। हर कार्य में हाथ बंटाने की कोशिश करता हूं। आगे भी पीयू के विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान कहा कि वह कड़ी मेहनत कर अपना, माता-पिता व यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करें। उन्होंने पीयू के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि पीयू की मदद पंजाब सरकार करती रहेगी। इससे पहले वीसी प्रो. राजकुमार ने पीयू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सरस्वती वंदना हुई। कुछ रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। पूरा ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह, सीनेटर सत्यपाल जैन, सुभाष शर्मा, कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह, पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर, प्रो. केएन पाठक, प्रो. रजत संधीर, प्रो. रोनकी राम मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed