फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another status report filed by CBI against Ram Rahim

राम रहीम के खिलाफ CBI ने दाखिल की एक और स्टेटस रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Tue, 04 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Another status report filed by CBI against Ram Rahim
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाने के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ जांच कर रही सीबीआई ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 8वीं सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। एक बार फिर स्टेटस रिपोर्ट आने पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि फाइनल रिपोर्ट क्यों नहीं दी जा रही है क्यों हर बार स्टेटस रिपोर्ट पकड़ा दी जाती है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर सात जुलाई को इस मामले की पूर्ण रिपोर्ट देने का सीबीआई को निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


हंसराज चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच की ओर से डेरा सच्चा सौदा के 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के बाद चौहान ने याचिका दाखिल कर इस जांच पर निगरानी की अपील की थी। इसी के तहत हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी। यह मामला हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में भी विचाराधीन है। जहां पर डेरा प्रमुख ने सीबीआई जांच को चुनौती दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed