फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anoop Gupta tenure as Chandigarh Mayor ends today

Chandigarh News: बतौर मेयर अनूप गुप्ता का कार्यकाल खत्म, बोले- जनता के प्यार के लिए आभारी हूं

Wed, 17 Jan 2024 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jan 2024 10:47 PM IST
सार

बुधवार को अनूप गुप्ता ने कहा कि मेयर के रूप में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मगर चंडीगढ़ और नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा दृढ़ रहेगी। सभी से मिले समर्थन, सहयोग और प्रतिक्रिया के लिए आभारी हूं।

विज्ञापन
Anoop Gupta tenure as Chandigarh Mayor ends today
अनूप गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बतौर मेयर अनूप गुप्ता का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। गुप्ता 17 जनवरी 2023 को मेयर बने थे। कार्यकाल के समाप्त होने पर उन्होंने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ को सभी के लिए एक बेहतर जगह बनाने की दिशा में काम किया है।

विज्ञापन


अनूप गुप्ता ने कहा कि वह कार्यकाल के दौरान सभी से मिले समर्थन, सहयोग और प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर सभी ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। गुप्ता ने कहा कि कार्यकाल में खूबसूरत शहर और इसके लोगों की सेवा करना सम्मान और विशेषाधिकार रहा है। हमने जो प्रगति की है, उस पर गर्व है और विश्वास है कि प्रगति के जो बीज बोए हैं, वे आने वाले वर्षों में भी फलते-फूलते रहेंगे। ऐसे समर्पित और देखभाल करने वाले व्यक्तियों के साथ काम करने के अवसर के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि मेयर के रूप में कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन चंडीगढ़ और नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा दृढ़ रहेगी। 
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि कार्यकाल का आखिरी दिन श्री राम को याद करते हुए अपने-अपने राम कार्यक्रम में बिताया। बता दें कि सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अपने-अपने राम कार्यक्रम में अनूप गुप्ता मुख्य आयोजक रहे हैं। बुधवार को ही डॉ. कुमार विश्वास की राम कथा के साथ आयोजन का समापन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed