फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Angry auto driver attempts suicide due to cut challan

दूसरी बार चालान कटने से नाराज ऑटो चालक ने किया फंदा लगाने का प्रयास, साथियों ने बचाया

Sun, 05 Jan 2020 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jan 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Angry auto driver attempts suicide due to cut challan
Punjab - फोटो : अमर उजाला

चालान होने से नाराज ऑटो चालक ने बीच बाजार गले में रस्सी डालकर फंदा लगाने का प्रयास किया। साथी ऑटो चालकों ने उसे बचा लिया। घटना के बाद भड़के चालकों ने सोमवार को पीर बाबा चौक पर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


मामला दोपहर करीब 2 बजे उस समय घटित हुआ जब ढांगू रोड पर ऑटो चालक राजेंद्र पाल सवारियां लेकर बाजार सलारिया चौक की ओर आ रहा था। पीर बाबा चौक में नाके पर तैनात एएसआई स्वर्ण सिंह ने उसे रोक लिया औरा ओवरलोडिंग का चालान काट दिया। पुलिस ने चालान हाथ में थमाया तो राजेंद्र पाल ने लेने से इंकार कर दिया। उसने ऑटो में रखी रस्सी निकाली और ऑटो से ही बांधाकर अपना गला घोंटने लगा। इसी दौरान वहां ऑटो चालक एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों व ऑटो चालकों ने उसके गले से रस्सी निकाली।  
विज्ञापन


राजेंद्र पाल ने बताया कि 2 दिन पहले ही उसका 5 हजार रुपये का चालान कटा था। आज दोबारा काट दिया। ऐसे में यदि पुलिस उसे इसी प्रकार तंग परेशान करती रहेगी तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे कर पाएगा। ऑटो चालक राज कुमार, दलवीर सिंह, जसवीर सिंह, राजेंद्र कुमार ने बताया सोमवार सुबह 10 बजे ऑटो चालक पीर बाबा चौक में एकत्र होंगे और पिुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी दीपक हिलोरी से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपेंगे। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुरेंद्र पाल ने कहा कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कागजात पूरे थे तो चालान नहीं काटा जाना चाहिए था। फिर भी वह एएसआई स्वर्ण सिंह से मामले की जानकारी लेंगे। 


साब... पुलिस कर्मचारी बिना पैसा दित्ते ऑटो विच बैठ जांदे ने
ऑटो चालकों ने सामूहिक रूप से कहा कि पुलिस उन पर सख्ती तब करें, जब वह खुद सही हो। चौराहों पर खड़े पुलिस कर्मचारी अकसर ही ऑटो मे बैठ जाते हैं और बिना पैसे दिए चले जाते हैं। उनकी ओर से पैसा मांगा जाता है तो उन्हें आंखें दिखाई जाती हैं। बावजूद इसके ऑटो चालकों को नियम सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने दुख जताया कि जिन ऑटो चालकों की ओर से  कागजात पूरे भी कर लिए गए हैं, उनका भी कोई न कोई चालान काट दिया जाता है। वह सुबह से शाम तक जो कमाते हैं, वह सारा चालान भुगतान में जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed