{"_id":"5bfd4048bdec2241bf449891","slug":"amritsar-blast-accused-bikram-singh-for-eight-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः निरंकारी भवन पर आतंकी हमले का आरोपी बिक्रम सिंह 8 दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसरः निरंकारी भवन पर आतंकी हमले का आरोपी बिक्रम सिंह 8 दिन के रिमांड पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
निरंकारी भवन अमृतसर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में हुए ग्रेनेड धमाके के आरोपी बिक्रम सिंह को पुलिस ने एक बार फिर 15 दिन का रिमांड मांगा। लेकिन अदालत ने उसे 8 दिन के रिमांड में भेज दिया। इस दौरान पुलिस कई सवालों को जानने की कोशिश करेगी। अमृतसर के गांव अदलीवाल के निरंकारी भवन में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था। इसमें गिरफ्तार आरोपी बिक्रम सिंह को मंगलवार को अजनाला की चीफ ज्यूडिशियल राधिका पुरी की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत से एक बार फिर बिक्रम सिंह से पूछताछ करने के लिए 15 दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने तर्क दिया कि बिक्रम सिंह की गतिविधियां देश की एकता के लिए खतरा हैं। उससे अभी कई मामलों की पूछताछ की जानी है। बिक्रम सिंह के वकील रंजीत सिंह छीना ने अदालत से कहा कि पुलिस ने पांच दिन के रिमांड से क्या हासिल किया है, इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने जानकारी देने से इंकार कर दिया है। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने बिक्रम सिंह को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि इस हमले के एक और आरोपी अवतार सिंह को भी पंजाब पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं पूरे मामले में तार इटली, दुबई और पाकिस्तान से भी जुड़े हैं। अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड अटैक में तीन लोगों की जान गई थी और 20 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन