{"_id":"62f8767ce1c3f42b07670d89","slug":"amritsar-and-jalandhar-development-authority-to-conduct-e-auction-of-properties","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: संपत्तियों की ई-नीलामी करेंगे अमृतसर और जालंधर विकास प्राधिकरण, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: संपत्तियों की ई-नीलामी करेंगे अमृतसर और जालंधर विकास प्राधिकरण, पढ़ें पूरी जानकारी
Sun, 14 Aug 2022 09:47 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:47 AM IST
सार
जालंधर विकास प्राधिकरण की ओर से रिहायशी प्लॉटों, वाणिज्यिक साइटों की ई-नीलामी 15 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी, जो 26 अगस्त को बाद दोपहर 3 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन
अमृतसर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) और जालंधर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधिकार क्षेत्र वाली शहरी संपत्तियां लोगों की खरीद के लिए उपलब्ध होंगी। इन प्राधिकरणों की ओर से इस माह से इन संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू की जा रही है।
आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, ई-नीलामी वाली संपत्तियों में रिहायशी प्लॉट, एससीओ, दुकानें, बूथ आदि के साथ-साथ अमृतसर, जालंधर, बटाला, गुरदासपुर, कपूरथला और फगवाड़ा के प्रमुख क्षेत्रों में स्थित बड़े स्थानों जैसे स्कूल और ग्रुप हाउसिंग जैसी महंगे भाव की संपत्तियां भी शामिल हैं।
जालंधर विकास प्राधिकरण की ओर से रिहायशी प्लॉटों, वाणिज्यिक साइटों की ई-नीलामी 15 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी, जो 26 अगस्त को बाद दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। इसी तरह अमृतसर विकास प्राधिकरण की ओर से अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में स्थित रिहायशी प्लॉटों और एससीओ की नीलामी की जा रही है।
विज्ञापन
इनके लिए ई-नीलामी 22 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 2 सितंबर को बाद दोपहर 03:00 बजे समाप्त होगी। नीलामी वाले स्थानों का कब्जा आवंटन पत्र जारी होने के 90 दिन के अंदर-अंदर सफल बोलीदाताओं को सौंप दिया जाएगा।