{"_id":"5de9611e8ebc3e550115f7ae","slug":"amitabh-bachchan-return-mumbai-from-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह वादियों में बिता मुंबई लौटे बिग बी, मार्च में दोबारा आ सकते हैं मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह वादियों में बिता मुंबई लौटे बिग बी, मार्च में दोबारा आ सकते हैं मनाली
Fri, 06 Dec 2019 01:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। कोई सेल्फी लेने तो कोई उनकी वीडियो बनाने में जुट गया। सभी का अमिताभ ने अपने स्टाइल में हाथ उठाकर स्वागत किया। बिग बी के एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए। हालांकि, बिग बी की एक झलक पाने को उनके प्रशंसक सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
अमिताभ अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए एक सप्ताह पहले मनाली गए थे। गुरुवार को वह मनाली से बाई रोड चंडीगढ़ पहुंचे और यहां से सुबह करीब 11.30 निजी चार्टर में मुंबई लौट गए। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल में अमिताभ इसी फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली दोबारा आ सकते हैं। इस फिल्म में फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल मे हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में रणबीर ने शिव का किरदार निभाया है और अमिताभ बच्चन फिल्म में रणबीर के गुरु की भूमिका में हैं। बिग बी दिसंबर की शुरुआत में एक और शूटिंग के लिए विदेश जाएंगे।
विज्ञापन