{"_id":"5d3cb2928ebc3e6cdd4a9d19","slug":"ambassador-of-nepal-meets-captain-amrinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकातः श्री गुरु नानक देव जी पर सिक्का जारी करने वाला पहला देश बना नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकातः श्री गुरु नानक देव जी पर सिक्का जारी करने वाला पहला देश बना नेपाल
Sun, 28 Jul 2019 02:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन और राजदूत
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल ने परिवहन, कृषि एवं पर्यटन के क्षेत्र में पंजाब में निवेश करने में रुचि दिखाई है। भारत में नेपाल के राजदूत निलंबर आचार्य ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बताया कि उनके देश के औद्योगिक घराने पंजाब की मौजूदा सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे अवसरों का इस्तेमाल करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की स्मृति में सिक्के और टिकटें जारी करने के लिए नेपाल सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कराए जा रहे समागम के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री को शिरकत करने का भी न्योता दिया।
विज्ञापन
राजदूत की एक अपील के जवाब में कैप्टन ने मुख्य सचिव को नेपाली विद्यार्थियों के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और गुरु अंगद देव वैटेरिनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में कुछ सीटें आरक्षित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा, ताकि यह विद्यार्थी कृषि और पशु धन के क्षेत्र में पंजाब के अनुभवों का लाभ कमा सकें।
विज्ञापन
अपने नेपाल दौरे को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस दौरे के समय की बहुत गहरी यादें हैं और वह एक बार फिर इस देश में जाने की इच्छा रखते हैं। राजदूत ने धार्मिक और विरासती पर्यटन को उत्साहित करने का सुझाव देते हुए कहा कि बहुत से पवित्र मंदिर नेपाल में मुख्य आकर्षण हैं।
मीटिंग में जड़ी-बूटियों की पैदावार के इलाकों में निवेश की संभावना तलाशने का सुझाव भी सामने आया। मुख्यमंत्री ने नेपाल को भरोसा दिया कि उनके लोगों का जीवन स्तर और सुधारने के लिए पंजाब द्वारा हरसंभव मदद और सहायता दी जाएगी।
नेपाल के सर्वपक्षीय विकास को प्रोत्साहन देने के लिए सिख समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका का जिक्र करते मुख्यमंत्री ने राजदूत को निवेश के और सांझे अवसर पैदा करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर मुख्य सचिव करन अवतार सिंह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह भी उपस्थित थे।