फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarujala invite daughters

पहल: बेटियां खुद लिखें अपनी सफलता की कहानी

Fri, 17 Apr 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 17 Apr 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
amarujala invite daughters

बेटियों की शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने की ओर ‘अमर उजाला’ ने एक और कदम बढ़ाया है। समाज का नजरिया बदलने के लिए ‘मेरी सफलता की कहानी’ से यह अनूठी पहल की है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ऐसी बेटियों की सफलता की कहानी को समाज के उस कोने तक पहुंचाने की कोशिश करेगा, जहां अभी भी बेटी के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है।

आप चाहे स्कूल में पढ़ रही हों या फिर कॉलेज में। हमें बताइए कि किस तरह शिक्षा ने आपका जीवन बदल दिया। किस तरह आपकी अपनी सोच बदली, किस तरह लोगों का आपको देखने का नजरिया बदला और किस तरह आपके प्रति परिवार और समाज का नजरिया बदला। अगर आपको शिक्षा में परेशानी आई और आपने इसके लिए संघर्ष किया तो उसका जिक्र भी जरूर कीजिए।
विज्ञापन


क्या करना है आपको
आप अपनी एंट्री 18 अप्रैल तक भेज सकती हैं। केवल 700 शब्दों में अपनी कहानी बताइए। अगर आपकी उपलब्धियों का कोई ब्योरा हो तो उसकी सूची भी साथ भेज दीजिए।
यहां भेजें प्रविष्टि
‘’मेरी सफलता की कहानी’ लिखकर अमर उजाला, एससीओ 34-37 सेक्टर 9-डी चंडीगढ़ में भेजें। छात्राएं साथ में अमर उजाला में प्रकाशित कूपन, स्कूल-कॉलेज के परिचय पत्र की कॉपी लगाना न भूलें। ‘अमर उजाला’ दस विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेगा। विशिष्ट समारोह में प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed