फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarujala event gbp dream home fair starts at chandigarh

जीबीपी ड्रीम होम फेयर शुरू, खरीदिए मनपसंद प्रॉपटी

Sat, 26 Dec 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 26 Dec 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
amarujala event gbp dream home fair starts at chandigarh

अगर आप ट्राइसिटी और आसपास के शहरों में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अमर उजाला के सहयोग से आयोजित जीबीपी होम फेयर इसमें आपकी मदद कर सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को क्रिसमस के खुशनुमा माहौल में जीबीपी के डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने फेयर का शुभारंभ किया। 27 दिसंबर तक चलने वाले फेयर के जरिये अमर उजाला अपने पाठकों को ट्राइसिटी में घर, फ्लैट, बिजनेस स्पेस या प्लॉट खरीदने का मौका दे रहा है। सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित फेयर में लोगों को एक ही छत के नीचे सभी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


इस फेयर में ट्राइसिटी की सभी रियल इस्टेट कंपनियां और प्रॉपर्टी कंसल्टेंट शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन कई लोग यहां पहुंचे और अपने घर या फ्लैट के लिए पूछताछ की। होम फेयर के शुभारंभ अवसर पर जीबीपी ग्रुप के सेल्स हेड नरेंद्र अरोड़ा, अमर उजाला के स्थानीय संपादक संजय अभिज्ञान और जरनल मैनेजर धीरज रोमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के सहयोग से आयोजित ड्रीम होम फेयर में आसमां फाउंडेशन, चंडीगढ़ सिटी सेंटर, मोना टाउनशिप, एस्कॉन एरिना, हर्मिटेज, डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस, आरकेएम, एसबीपी और सुषमा बिल्डटेक प्रमुख हैं। जीबीपी ड्रीम होम फेयर तीन दिन तक सुबह 11 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। फेयर में प्रवेश निशुल्क रहेगा। अगले दो दिन में जीबीपी होम फेयर में ट्राइसिटी की नामी रियल इस्टेट कंपनियां अपनी नई स्कीम लांच करेंगी।

हर रोज इनाम जीतने का मौका

अमर उजाला के सहयोग से आयोजित जीबीपी ड्रीम होम फेयर में बुकिंग करवाने वालों को सरप्राइज गिफ्ट जीतने का मौका भी मिलेगा। वहीं फेयर में हिस्सा लेने वाले लकी विजिटर्स को मैजिक हॉलीडेज की ओर से रोजाना गिफ्ट भी बांटे जाएंगे।

जीबीपी देगा 15.50 लाख में अपने घर का सपना  
जीबीपी ग्रुप के ट्राइसिटी में इस समय दो हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें से एक डेराबस्सी और दूसरा खरड़ में है। डेराबस्सी में 2 बीएचके की शुरुआत 15.50 से 20.90 लाख रुपये के बीच है।

यह प्रोजेक्ट चंडीगढ़ सेक्टर-17 से करीब 20 किमी दूर है। वहीं 3 बीएचके की शुरुआत 21 लाख से शुरू होकर 35.90 लाख रुपये तक है। इसके अलावा चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर खरड़ में बन रहे प्रोजेक्ट में इंडिपेंडेंट फ्लोर के 2 और 3 बीएचके शामिल हैं। इनकी कीमत 22 लाख से शुरू होकर 36 लाख रुपये तक है।

जीरकपुर में सीसीसी लाया बिजनेस स्पेस
मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद जीरकपुर तेजी से बिजनेस और रेजिडेंशियल एरिया के तौर पर विकसित हो रहा है। ऐसे में यहां बिजनेस के लिए इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ सिटी सेंटर में रिटेल शॉप, आफिस, कॉरपोरेट आफिस उपलब्ध हैं।

वहीं ‘स्मॉल आफिस, होम आफिस’ (सोहो) भी यहां उपलब्ध होंगे। इसका इस्तेमाल आफिस कम होम के तौर पर किया जा सकता है। यहां रिटेल शॉप 35 लाख से शुरू होकर डेढ़ करोड़ रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं 35 हजार स्क्वायर फीट के कारपोरेट आफिस भी उपलब्ध होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत दीपावली 2017 पर सभी को पजेशन भी दे दिया जाएगा।


ग्रेटर मोहाली भी है बेहतर ऑप्शन
आपका आफिस या बिजनेस मोहाली के आसपास है तो डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस आपके लिए शानदार प्रोजेक्ट लेकर आया है। खरड़-लांडरां रोड पर ग्रेटर मोहाली में कंपनी के प्रोजेक्ट इंपीरियल हाइट्स में 2 और 3 बीएचके के फ्लैट उपलब्ध हैं। 2 बीएचके की कीमत 32 लाख रुपये से शुरू है, जबकि 3 बीएचके की 47 लाख रुपये से। इसके अलावा कंपनी के 33 एकड़ में फैले कुराली स्थित दूसरे प्रोजेक्ट इंपीरियल काउंटी में 88 से लेकर 200 स्क्वॉयर यार्ड तक के प्लॉट उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed