{"_id":"58c5436a4f1c1b4307dc3e55","slug":"amar-ujala-s-atul-maheshwari-gold-medal-mba-topper-gulshana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल पाकर खिला 'गुलशाना' का चेहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल पाकर खिला 'गुलशाना' का चेहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 12 Mar 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's Atul Maheshwari Gold Medal
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल एमबीए की टॉपर गुलशाना को दिया गया। स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल पाकर गुलशाना का चेहरा खुशी से खिल उठा। छात्रा को गोल्ड मेडल दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सभागार में रविवार को हुए दीक्षांत समारोह में दिया गया।
गुलशाना को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने मेडल के साथ ही अमर उजाला की ओर से दस हजार रुपये भी देकर उनका सम्मान किया। जीवीएम आईटीएम कालेज मुरथल रोड की छात्रा ने कहा कि यह मेडल पाकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
रविवार को दीक्षांत समारोह में छात्रा गुलशाना को स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल दिए जाने की उद्घोषणा की गई। जिसका सभी ने तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत किया। मेडल पाने के बाद अपनी खुशी प्रकट करते हुए गुलशाना ने कहा कि वह यह पुरस्कार पाकर बहुत खुश है। हजारों विद्यार्थियों में से उसे ही इस पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके संस्थान जीवीएमआईटीएम प्रबंधन, प्राचार्य, प्रोफेसर व साथी भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने उसे आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया और वह यह मुकाम हासिल कर सकी।
विज्ञापन
अमर उजाला की पहल को बताया उत्कृष्ट
गुलशाना ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से विद्यार्थियों को प्रेरित करेने के लिए स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल दिए जाने कि जो पहल शुरू की वह उत्कृष्ट है। इसे पाने के लिए विद्यार्थी प्रेरित होंगे। वह अच्छा करने के लिए आगे आएंगे। इसमें उनके अंदर बेहतर करने की प्रेरणा जागेगी। छात्रा ने कहा कि अमर उजाला की पहल से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।