फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Ramlila Award Juery

मिलिए, अमर उजाला रामलीला अवार्ड की ज्यूरी से

Thu, 02 Oct 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Ramlila Award Juery

अमर उजाला रामलीला अवार्ड के लिए ज्यूरी सदस्यों ने बुधवार रात शहर की विभिन्न रामलीलाओं का अवलोकन किया। रात साढ़े दस बजे से 12 बजे के बीच ज्यूरी के चारों सदस्यों ने कलाकारों के अभिनय, मंच सज्जा, चौपाई वाचन, संगीत, लीला व्यवस्था का आकलन किया। रविवार रात ज्यूरी सदस्यों ने सेक्टर-22, 21, 20, 27 और 29 में जाकर रामलीला देखी और रामलीला कमेटियों के प्रयासों की सरहाना की।  

विज्ञापन


ये रहे आज ज्यूरी मेंबर

मदन गुप्ता सपाटू: चंडीगढ़ के थियेटर फॉर थियेटर के गत पांच वर्षों से अध्यक्ष हैं। चार फेस्टिवल करवा चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी। लेखक, साहित्यकार, स्तंभकार, रंगकर्मी, आलोचक, टीवी सीरियल एवं टेली फिल्म निर्माता, ज्योतिष के जानकार।  
विज्ञापन


गीता गांधी: पिछले दस वर्षों से थियेटर से जुड़ी हैं। लाइट एंड साउंड की विशेषज्ञ। थियेटर फॉर थियेटर से जुड़ी हैं। साई महिमा फिल्म में भी भूमिका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजभान गांधी:
पिछले 38 वर्ष से थियेटर का अनुभव है। अमेरिका, कनाडा व इंग्लैंड में थियेटर कर चुके हैं। चार फिल्मों में काम किया है। लाइट एंड साउंड के जानकार। चार नाटकों का निर्देशन किया है। पूरे भारत में थियेटर शो कर चुके हैं।

आरके वर्मा:
पिछले 40 वर्षों से थियेटर से जुड़े हैं। अभिनय, माइम मिमिक्री और मोनो ऐक्टिंग के क्षेत्र में अलग पहचान रखते हैं। प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय जसपाल भटटी के सीरियल में और टेलीफिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed