फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Property & Auto Expo in Sector 17 Plaza, Chandigarh

चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में 3 दिवसीय एक्सपो, 6 लाख से 2 करोड़ तक की प्रॉपर्टी...चाहिए तो आएं

Fri, 22 Feb 2019 03:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Property & Auto Expo in Sector 17 Plaza, Chandigarh
प्रॉपर्टी एक्सपो
चंडीगढ़वासियों की मांग पर अमर उजाला की ओर से एक बार फिर ऑटो व प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 22 से 24 फरवरी तक सेक्टर 17 प्लाजा में 11 बजे से नीलम थियेटर के पास आयोजित होगा। इसमें प्रॉपर्टी और ऑटो से जुड़े सभी बड़े ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो की खास बात यह है कि यहां पर छह लाख से दो करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी है, जो पंचकूला व मोहाली के उन हिस्सों में स्थित है, जो रिहायशी और कॉमर्शियल हिस्से तेजी से विकसित हो रहे हैं। रहने के लिए सभी जगह अनुकूल हैं और ट्राइसिटी की बड़ी लोकेशन से उनकी मिनटों की दूरी है।
विज्ञापन


ऑटो एक्सपो में शानदार गाड़ियां भी होंगी, जो मेले को एक नया आकार देंगी। इसमें हर वर्ग के लिए फैमिली कार, सेडान और एसयूवी के माडल मौजूद रहेंगे। एक्सपो में कई एक्सक्लूसिव स्कीम भी होंगी, जिसका फायदा वहां पर आने वाले ग्राहक उठा सकेंगे। अमर उजाला हर वर्ष सिर्फ दो दिन के लिए प्रॉपर्टी व ऑटो एक्सपो का आयोजन करता आया है, लेकिन यह पहली बार है जब इसे तीन दिन के लिए रखा जा रहा है। शहरवासियों की डिमांड पर ही यह फैसला लिया गया है। प्रॉपर्टी एक्सपो में कॉमर्शियल, रेजिडेंशियल व प्लाट की विभिन्न कैटेगरी होंगी। ग्राहकों के लिए यहां पर एक और विशेष सुविधा दी जा रही है, जिसमें उन्हें स्पॉट बुकिंग और लोन भी मिलेगा।
विज्ञापन


यहां पर आने में एक फायदा यह भी होगा कि ट्राइसिटी के लोगों को प्रॉपर्टी का एक अंदाजा भी मिल जाएगा कि इस समय प्रॉपर्टी के क्या रेट चल रहे हैं। कौन-कौन से इलाके आने वाले समय में डेवलप होंगे। ग्राहकों को कहां पर लेने में कितना फायदा होगा। एक्सपो में भाग ले रहे बिल्डरों की प्रॉपर्टी न्यू चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकूला, मोहाली, डेराबस्सी, खरड़, मुल्लांपुर, मोहाली और एयरपोर्ट रोड में है। हर वर्ग अपने हिसाब से अपनी प्रॉपर्टी बुक करवा सकता है। ऑटो एक्सपो में टू व्हीलर से फोर व्हीलर के नए-नए ब्रांड्स डिस्प्ले के लिए मौजूद रहेंगे। इन्हें देखने व समझने के लिए किसी भी शोरूम के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपो में कंपनी के नुमाइंदे भी मौजूद रहेंगे, जो हर गाड़ी की बारीकी को अच्छी तरह से समझाएंगे। यदि आप पर्यावरण प्रेमी हैं तो इसके लिए आप इलेक्ट्रानिक कार भी देख सकते हैं। यह कार प्रदूषण नहीं फैलाएगी। एक्सपो में रियल एस्टेट के ट्राइसिटी के सभी बड़े ब्रांड जिसमें जीबीपी, एसबीपी, सुषमा, ओमेगा सिटी, अल्ट्रा, वनीत इंफ्रा, हाइलैंड पार्क और ऑटो मोबाइल में महिंद्रा, मारुति, होंडा, इसुजु व फिएट इत्यादि ब्रांड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed